रोसड़ा में सड़क हादसों में तीन की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रोसड़ा : थाना क्षेत्र के रहुआ पुल के निकट एसएच 55 पर शुक्रवार को तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से अल्टो सवार दो युवक की मौत हो गयी. घटना के बाद पिकअप चालक वाहन को छोड़ फरार हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है. शव को पोस्टमार्टम […]
विज्ञापन
रोसड़ा : थाना क्षेत्र के रहुआ पुल के निकट एसएच 55 पर शुक्रवार को तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से अल्टो सवार दो युवक की मौत हो गयी. घटना के बाद पिकअप चालक वाहन को छोड़ फरार हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.
आपके शहर में
विज्ञापन
मृत युवक बेगूसराय जिले के गढ़पुरा थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव निवासी रामचंद्र देव महतो के पुत्र प्रीतम कुमार उर्फ संजय (35) एवं महेश चौरसिया के पुत्र मंतोष कुमार (25) हैं. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की अहले सुबह करीब पांच बजे मवेशी लदा पिकअप तेज रफ्तार से समस्तीपुर की ओर जा रहा था. वहीं ऑल्टो सवार दोनों युवक रोसड़ा की ओर आ रहे थे. रहुआ पुल के निकट पिकअप चालक का वाहन से नियंत्रण समाप्त हो गया.
जिससे विपरीत दिशा से आ रहे ऑल्टो से जा टकरायी. ऑल्टो चला रहा युवक अपनी सीट पर ही स्टेयरिंग के बीच दब गया. चालक के बगल में बैठे प्रीतम कुमार भी कार में ही दब गया. इसकी कार में ही मौत हो गयी. घटना के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने स्टेरिंग के बीच दबे मंतोष कुमार व प्रीतम को किसी तरह बाहर निकाला. तब तक पूरी तरह लहूलुहान मंतोष की सांसे चल रही थी. लोगों ने उसे अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. जहां उसने भी दम तोड़ दिया.
घटना के बाद रोसड़ा पुलिस के एसआई केके मंडल, विभूतिपुर थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार भारती, मुखिया मो. कोरैस, राजेंद्र सहनी, मो. ईशा, अशोक महतो, सुभाष झा, जितेंद्र ग्राईं, गोपाल ग्राईं, मो. शमीम आदि ने घायल को वाहन से निकालकर अस्पताल पहुंचाने में मदद की. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृत युवकों के परिजनों को सूचना दी. घटनास्थल पहुंचे मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मच गया. थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि दोनों युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया है. पिकअप चालक के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन