मतदान की प्रक्रिया को बारीकी से समझें : डीएम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Mar 2019 6:18 AM

विज्ञापन

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने कहा है कि मतदान कार्य में लगे सभी कर्मी और अधिकारी मतदान की सारी प्रक्रियाओं को बारीकी से समझ लें, ताकि कहीं भी पुनर्मतदान की स्थिति उत्पन्न नहीं हो़ सीखने में किसी प्रकार का संकोच नहीं होना चाहिए. जिस चीज पर तनिक भी संदेह हो बार-बार पूछे़ […]

विज्ञापन
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने कहा है कि मतदान कार्य में लगे सभी कर्मी और अधिकारी मतदान की सारी प्रक्रियाओं को बारीकी से समझ लें, ताकि कहीं भी पुनर्मतदान की स्थिति उत्पन्न नहीं हो़ सीखने में किसी प्रकार का संकोच नहीं होना चाहिए. जिस चीज पर तनिक भी संदेह हो बार-बार पूछे़ वे सोमवार को एसएस प्लस टू विद्यालय, मुक्तापुर में आयोजित मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे़
उन्होंने मतदान कर्मियों को मतदान के हर बिंदु पर पूरी तरह संतुष्ट होकर ही यहां से जाने को कहा़ आज यहां मतदान केन्द्र पर प्रतिनियुक्त कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा था़ प्रशिक्षण कार्यक्रम का अनुश्रवण राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर मुकेश कुमार रहे थे़ प्रशिक्षण दो पालियों में दिया गया़
दोनों पालियों मिलाकर 25 प्रशिक्षणार्थी अनुपस्थित रहे़ पहली पाली में 889 प्रशिक्षणार्थियों तथा दूसरी पाली में 628 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया़ प्रशिक्षण में ईवीएम के कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट, वीवीपैट, बीएसडीयू को ठीक ढंग से कनेक्ट कर मॉक मतदान करने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया़ कार्मियों को प्रपत्रों के संधारण के लिये सामान्य प्रशिक्षण दिया गया़
स्टेच्यूरी, नन स्टेच्यूचरी, थर्ड पैकेट, फोर्थ पैकेट के साथ-साथ चार खुला लिफाफा व चालान की प्रति संधारित करने के बारे में बिंदुवार बताया गया़ इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट बनाने के लिये प्रपत्र 12 एवं 12 ए की आपूर्ति की गयी़
प्रशिक्षण कार्यक्रम में नोडल पदाधिकारी जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अरविन्द कुमार झा, जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर सतीश कुमार यादव, अनुपम कुमार सिन्हा, श्रीनाथ ठाकुर, सुनील कुमार, वीरेन्द्र कुमार सिंह, नौशाद आलम, प्रवीण कुमार सिन्हा, अमरनाथ मिश्र, विश्वनाथ सिन्हा, अखिलेश ठाकुर, प्रमोद कुमार,ब्रजदेव बली प्रसाद वर्मा, मनोज कुमार झा, बबलु कुमार, कुंदन कुमार आदि मौजूद थे़
समस्तीपुर . जिला निर्वाचन पदाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने कहा है कि मतदान कार्य में लगे सभी कर्मी और अधिकारी मतदान की सारी प्रक्रियाओं को बारीकी से समझ लें, ताकि कहीं भी पुनर्मतदान की स्थिति उत्पन्न नहीं हो़
सीखने में किसी प्रकार का संकोच नहीं होना चाहिए. जिस चीज पर तनिक भी संदेह हो बार-बार पूछे़ वे सोमवार को एसएस प्लस टू विद्यालय, मुक्तापुर में आयोजित मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे़
उन्होंने मतदान कर्मियों को मतदान के हर बिंदु पर पूरी तरह संतुष्ट होकर ही यहां से जाने को कहा़ आज यहां मतदान केन्द्र पर प्रतिनियुक्त कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा था़ प्रशिक्षण कार्यक्रम का अनुश्रवण राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर मुकेश कुमार रहे थे़ प्रशिक्षण दो पालियों में दिया गया़
दोनों पालियों मिलाकर 25 प्रशिक्षणार्थी अनुपस्थित रहे़ पहली पाली में 889 प्रशिक्षणार्थियों तथा दूसरी पाली में 628 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया़ प्रशिक्षण में ईवीएम के कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट, वीवीपैट, बीएसडीयू को ठीक ढंग से कनेक्ट कर मॉक मतदान करने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया़ कार्मियों को प्रपत्रों के संधारण के लिये सामान्य प्रशिक्षण दिया गया़
स्टेच्यूरी, नन स्टेच्यूचरी, थर्ड पैकेट, फोर्थ पैकेट के साथ-साथ चार खुला लिफाफा व चालान की प्रति संधारित करने के बारे में बिंदुवार बताया गया़ इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट बनाने के लिये प्रपत्र 12 एवं 12 ए की आपूर्ति की गयी़
प्रशिक्षण कार्यक्रम में नोडल पदाधिकारी जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अरविन्द कुमार झा, जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर सतीश कुमार यादव, अनुपम कुमार सिन्हा, श्रीनाथ ठाकुर, सुनील कुमार, वीरेन्द्र कुमार सिंह, नौशाद आलम, प्रवीण कुमार सिन्हा, अमरनाथ मिश्र, विश्वनाथ सिन्हा, अखिलेश ठाकुर, प्रमोद कुमार,ब्रजदेव बली प्रसाद वर्मा, मनोज कुमार झा, बबलु कुमार, कुंदन कुमार आदि मौजूद थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन