जिला बदर के लिए सभी अपराधियों का इतिहास खंगालने में जुटी पुलिस
मोरवा : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने की दिशा में पुलिस ने कमर कसना शुरू कर दिया है. इस दिशा में कदम उठाते हुए हलई पुलिस ने क्षेत्र के चर्चित अपराधियों का आपराधिक इतिहास खंगालने में जुट गयी है. ताकि उस पर जिला बदर समेत अन्य कार्रवाई की जा सके. […]
मोरवा : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने की दिशा में पुलिस ने कमर कसना शुरू कर दिया है. इस दिशा में कदम उठाते हुए हलई पुलिस ने क्षेत्र के चर्चित अपराधियों का आपराधिक इतिहास खंगालने में जुट गयी है. ताकि उस पर जिला बदर समेत अन्य कार्रवाई की जा सके. इस बाबत डीएसपी विजय कुमार ने हलई पुलिस को निर्देश देते हुये बताया कि क्षेत्र के दुर्दांत अपराधियों के उसके क्रियाकलाप के हिसाब से कार्रवाई शुरू की गई है.
आपके शहर में
संगीन मामलों में संलिप्त अपराधियों पर सीसीए और गुंडा पंजी में नाम दर्ज करने के अलावा पूरे चुनाव अवधि के दौरान जिला बदर करने के लिये अभियान शुरू किया है. शराब माफियाओं से लेकर जेल से लौटे वैसे अपराधियों के नामों पर मंथन कर उस पर कार्रवाई के लिए प्रस्ताव तैयार किये जा रहे हैं.
डीएसपी ने बताया चुनाव के दौरान वोटर भयमुक्त माहौल में अपने मताधिकार का प्रयोग करें इसके लिये जरूरी है कि अपराधियों पर नकेल कसी जाये. विभिन्न पंचायत के सैकड़ों लोगों पर धारा 107 के तहत कार्रवाई शुरू की गई है. अति संवेदनशील बूथों से संबंधित आपराधिक छवि वाले लोगों को चिह्नित कर उस पर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए