झंडोतोलन के बाद जोश में आये ”नेता जी” ने कर दी हवाई फायरिंग और अब…

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर में झंडोतोलन के दौरान एक नेताजी द्वारा फायरिंग करने की घटना से वहां मौजूद लोग सकते में आ गये. अब मामले के तूल पकड़ने के बाद उनपर गिरफ्तारी की तलवार लटक गयी है. वहीं नेता जी के इस कारनामे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर में झंडोतोलन के दौरान एक नेताजी द्वारा फायरिंग करने की घटना से वहां मौजूद लोग सकते में आ गये. अब मामले के तूल पकड़ने के बाद उनपर गिरफ्तारी की तलवार लटक गयी है. वहीं नेता जी के इस कारनामे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. जानकारी के मुताबिक गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडोतोलन के समय जिस शख्स ने फायरिंग की वो एक लोकल पार्टी का अध्यक्ष है और उसका नाम रमेश झा बताया जा रहा है. वहीं इस वायरल वीडियो की सत्यता को लेकर प्रभात खबर किसी तरह का कोई दावा नहीं करता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

दरअसल, झंडोतोलन के समय किसी भी हथियार से फायरिंग करना कानूनन अपराध माना जाता है, ऐसे में नेता जी के इस अनोखे अंदाज से सनसनी फैल गयी है. मामला समस्तीपुर के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अन्तर्गत आदर्शनगर मुहल्ले का बताया जा रहा है. जहां युवा क्रांतिकारी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश झा अपने पार्टी कार्यालय पर झंडोतोलन कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने हथियार से हवाई फायरिंग की. वायरल वीडियो में झंडा फहराने के तुरन्त बाद कुर्ता पायजामा पहने अध्यक्ष को वहीं मौजूद एक शख्स के हाथ से टेलिस्कोप गन लेने के बाद फायरिंग करते देखा जा सकता है. जानकारी के अनुसार यह गन किसी सीबीआई के अधिकारी की थी जो इन दिनों छुट्टी पर अपने घर समस्तीपुर आये हुए थे. वहीं मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले पर समस्तीपुर एसपी हरप्रीत कौर ने बताया है कि अगर इस तरह की घटना हुई है तो मामले की जांच के बाद दोषी पर कठोर कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन