नशे की हालत में घर में घुसकर महिला से मारपीट का आरोप, पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन

कर्पूरीग्राम थाना

कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के रामकृष्णपुर गांव में नशे की हालत में घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है. महिला ने पिता-पुत्र के खिलाफ FIR दर्ज कराई है और सुरक्षा की मांग की है.

विज्ञापन

Samastipur Crime News: कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के रामकृष्णपुर गांव में घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है. रामकृष्णपुर निवासी पंकज कुमार सिंह की पत्नी लक्ष्मी देवी ने पुलिस को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. मामले में रामकृष्णपुर वार्ड संख्या दो निवासी गंगा प्रसाद सिंह के पुत्र संतोष कुमार उर्फ पिंटू और उसके पुत्र सूरज कुमार सिंह को आरोपित किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

नशे की हालत में घर में घुसने का आरोप

दर्ज प्राथमिकी में लक्ष्मी देवी ने बताया है कि बीते 1 सितंबर की दोपहर दोनों आरोपित कथित रूप से नशे की हालत में हरवे-हथियार से लैस होकर उनके घर में घुस गये. महिला का आरोप है कि घर में प्रवेश करने के बाद दोनों ने उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट की.

पीड़िता के अनुसार, घटना के दौरान परिवार के अन्य सदस्यों ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया. इस क्रम में परिवार के कुछ अन्य लोग भी जख्मी हो गये.

पीड़िता ने पुलिस से मांगी सुरक्षा

घटना के बाद महिला ने कर्पूरीग्राम थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी. उसने पुलिस से अपने और परिवार के सदस्यों की जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगायी है.

पुलिस ने महिला के आवेदन के आधार पर दोनों आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. प्राथमिकी में लगाये गये आरोपों की पुलिस जांच कर रही है. मामले में घटना के कारण, मारपीट में शामिल लोगों और लगाए गये आरोपों की सत्यता की जानकारी जुटायी जा रही है.

यह भी पढ़ें

मोहिउद्दीननगर में बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, आश्रय स्थल से दवा-चारा तक की तैयारी की समीक्षा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन