बिजली नहीं रहने से जलमीनार में वर्षों से नहीं भरा गया पानी
Updated at : 27 Jun 2018 5:42 AM (IST)
विज्ञापन

शहरी पेयजलापूर्ति के लिए बनायी गयी जलमीनार का पानी कपड़ा धोने के काम आता है दलसिंहसराय : लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की ओर से दलसिंहसराय थाने के पास अवस्थित शहरी पेयजलापूर्ति के लिये बनायी गयी जलमीनार इन दिनों शहरवासियों के लिये सफेद हाथी बना है़ इसमें आयी तकनीकी गड़बड़ी को ठीक न कर पाने की […]
विज्ञापन
शहरी पेयजलापूर्ति के लिए बनायी गयी जलमीनार का पानी कपड़ा धोने के काम आता है
दलसिंहसराय : लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की ओर से दलसिंहसराय थाने के पास अवस्थित शहरी पेयजलापूर्ति के लिये बनायी गयी जलमीनार इन दिनों शहरवासियों के लिये सफेद हाथी बना है़ इसमें आयी तकनीकी गड़बड़ी को ठीक न कर पाने की वजह से करीब साढ़े तीन साल से भी अधिक समय से इस जलमीनार में पानी भरने का काम नहीं किया जा सका है़
शहर के 1 से 9 वार्ड तक कई जगहों की जलापूर्त्ति इससे प्रभावित हो रही है़ शहरवासियों ने बताया कि जब बिजली रहती हैं तब इसके चलाने व डायरेक्ट सप्लाई किये जाने के वक्त ही लोगों को पानी नसीब हो पाती है़ जगह-जगह टूटे पाइप होने से लोगों को शुद्ध पानी न मिलकर गंदा पानी नसीब होता है जो कपड़ा व बर्तन धोने के काम आता है़
जलमीनार पर मौजूद नलकूप खलासी नंद किशोर मंडल, सदन किशोर प्रसाद, दुलारचंद्र कांति, आदेशपाल उमा पासवान व प्रेमचंद्र राम ने बताया कि विगत कई वर्षों से इस जलमीनार में तकनीकी गड़बड़ी को ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन सफलता नहीं मिली. पीएचईडी के एसडीओ बसंत कुमार सिंह ने फोन पर पूछे जाने पर पहले तो इसकी जानकारी को लेकर अनभिज्ञता जतायी. फिर कर्मियों से फोन पर ही बात कर बताया कि बिजली विभाग की ओर से कई जगहों पर पोल गाड़े जाने की वजह से कुछ जगहों पर पाइप क्षतिग्रस्त हुई है़ इसको ठीक कराया जा रहा है़ जलमीनार में पानी नहीं भरे जाने की बात पर बताया कि यह पूर्व से ही आ रही समस्या है. जिसको लेकर उच्चाधिकारियों को लिखा गया है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




