फाइनल में विशनपुर ने धबौली को हराया

Published by : Dipankar Shriwastaw Updated At : 10 Feb 2026 6:13 PM

विज्ञापन

फाइनल में विशनपुर ने धबौली को हराया

विज्ञापन

स्व रूपेश सिंह मेमोरियल टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न. पतरघट. मध्य विद्यालय विशनपुर के ऐतिहासिक खेल मैदान प्रांगण में सोमवार को आयोजित स्व. रूपेश सिंह मेमोरियल टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच धबौली बनाम विशनपुर टीम के बीच खेला गया. विशनपुर टीम के कप्तान दीपक कुमार सिंह ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. टाॅस हारकर मैदान पर खेलने उतरी धबौली की टीम द्वारा पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर 2 गेंद पर दस विकेट खोकर 161 रन बनाये. निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी विशनपुर की टीम द्वारा मात्र 4 विकेट खोकर 16वें ओवर में आसानी से जीत दर्ज कर विजेता बना. मैन ऑफ द टूर्नामेंट खिलाड़ी अवनीश कुमार को दिया गया. जबकि मैन ऑफ द मैच खिलाड़ी अविनाश कुमार को दिया गया. जिसने 2 महत्वपूर्ण विकेट लेकर 42 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान हैप्पी ग्रुप विशनपुर के सदस्यों द्वारा विजेता टीम के खिलाड़ियों को शील्ड के साथ साथ ग्यारह हजार रूपया का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. विजेता टीम विशनपुर के कप्तान दीपक कुमार सिंह व उपविजेता टीम धबौली के कप्तान विक्की कुमार को बीडीओ इंद्रदेव कुमार निराला, सीओ प्रिंस प्रकाश एवं स्थानीय मुखिया गंगा राम के द्वारा शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया. इस दौरान बीडीओ इंद्रदेव कुमार निराला ने मौजूद दोनों टीमों के खिलाड़ियों के खेल भावना की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से आपसी भाईचारे ओर सौहार्द्र को मजबूत करता है. जबकि सीओ प्रिंस प्रकाश ने भव्य आयोजन के लिए आयोजन समिति को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि खेल में हार तथा जीत लगी रहती है. इसलिए किसी भी टीम को हार तथा जीत से घबराना नहीं चाहिए. बल्कि अगले लक्ष्य के लिए अपना अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए. उन्होंने कहा कि खेल के आयोजन से खिलाड़ियों को खेल मैदान पर अपनी प्रतिभाओं को दिखाने का एक बेहतरीन मंच मिलता है. जबकि मुखिया गंगा राम ने कहा कि खेल के आयोजन से समाज को सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ एकजुटता की सीख मिलती है. फाइनल मुकाबला के निर्णायक रौशन कुमार सिंह, दिलखुश सिंह, आनंद कुमार, आयुष कुमार, अंकित कुमार, उद्घोषक प्रफुल्ल कुमार सिंह, व्यवस्थापक प्रभारी दीपक कुमार सिंह, रौहित कुमार सिंह, आयुष आनंद सिंह, कृष्णा कुमार, मौहित कुमार, गोलू सिंह, आलोक कुमार सिंह, सावन कुमार, श्लोक झा, राजा सिंह, सत्यम कुमार, गुलशन कुमार, विनित कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में नवयुवक संघ विशनपुर के सदस्य खेल प्रेमी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण माैजूद थे.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन