हरसिद्धि मंदिर निर्माण पूर्ण करने का ग्रामीणों ने लिया संकल्प

हरसिद्धि मंदिर निर्माण पूर्ण करने का ग्रामीणों ने लिया संकल्प
विजया दशमी बाद निर्माण को मिलेगी गति महिषी. क्षेत्र के महिषी दक्षिणी पंचायत के महपुरा गांव में निर्माणाधीन व वर्षों से लंबित मां हरसिद्धि मंदिर के निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों में उत्सवी माहौल बना है. नवरात्र के प्रतिपदा तिथि को मंदिर परिसर में वैदिक रीति-रिवाज़ से कलश स्थापित कर दुर्गा पाठ, संध्या आरती व भजन संकीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना है. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक माता हरसिद्धि महपुरा, बरेटा, बघौर व मैना के जनवार वंश की कुलदेवी हैं व अत्यंत प्रभावशाली हैं. माता की कृपा दृष्टि से सभी परिवार के लोग विभिन्न सम्मानित पदों पर सुशोभित हो राष्ट्र व समाज के योगदान में सहभागिता दे रहे हैं. मंदिर निर्माण समिति सदस्यों ने जानकारी देते बताया कि विजया दशमी के तत्काल बाद अवरुद्ध निर्माण कार्य को गति मिलेगी व निर्बाध निर्माण पूर्ण कराया जायेगा व माता की प्रतिमा प्रतिष्ठापित की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










