25 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

25 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
पतरघट. धबौली पश्चिमी पंचायत अंतर्गत तुलसीपुर बस्ती से पतरघट पुलिस ने सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो शराब तस्कर को 25 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थाना अध्यक्ष शशिकुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उनकी मौजूदगी में पीटीसी राजकुमार ने पुलिस बल के सहयोग से धबौली पश्चिमी पंचायत अंतर्गत तुलसीपुर बस्ती स्थित वार्ड 7 में छापेमारी कर सुनील सादा उर्फ बौकु सादा पिता हरदेव सादा को 20 लीटर व बेचन सादा पिता अकलु सादा को 5 लीटर यानि कुल 25 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार कर गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर सोमवार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










