दो बाइक की टक्कर में दो लोग हुए जख्मी

Updated:
विज्ञापन

दो बाइक की टक्कर में दो लोग हुए जख्मी

विज्ञापन

धोरैया. पंजवारा- धोरैया मुख्य मार्ग पर रिफायतपुर गांव रामपुर मोड़ के समीप दो बाइक की टक्कर में दो लोग जख्मी हो गये. जख्मी की पहचान खेसर निवासी सौरव कुमार तथा रामपुर गांव निवासी मो. मकसूद के रूप में हुई है. एंबुलेंस की मदद से दोनों जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक द्वारा दोनों जख्मियों का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दोनों को भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार सौरव कुमार पिता घनश्याम कापरी ग्राम खेसर अपनी बहन के घर कुशमाहा आया हुआ था, जहां से वह धोरैया की तरफ आ रहा था, जबकि मो. मकसूद ग्राम रामपुर धोरैया हटिया से वापस अपने घर जा रहा था. इसी दौरान रिफायतपुर के पास रामपुर मोड़ पर दोनों बाइक की टक्कर में दोनों जख्मी हो गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन