ePaper

आज से मधेपुरा और सुपौल के बीच दो जोड़ी नयी पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन

Updated at : 15 Jul 2024 6:21 PM (IST)
विज्ञापन
आज से मधेपुरा और सुपौल के बीच दो जोड़ी नयी पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन

आज से मधेपुरा और सुपौल के बीच दो जोड़ी नयी पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन

विज्ञापन

सहरसा. रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर 16 जुलाई यानी मंगलवार से सहरसा और सुपौल तथा सहरसा और दौरम मधेपुरा के मध्य एक-एक जोड़ी नयी मेमू पैसेंजर ट्रेन का परिचालन किया जायेगा. गाड़ी संख्या 05279/05280 सहरसा-सुपौल-सहरसा मेमू पैसेंजर शुक्रवार से गाड़ी संख्या 05279 सहरसा-सुपौल मेमू पैसेंजर सहरसा से 04.45 बजे खुलकर 04.58 बजे पंचगछिया, 05.10 बजे गढ़बरूआरी रूकते हुए 05.40 बजे सुपौल पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 05280 सुपौल-सहरसा मेमू पैसेंजर सुपौल से 06.05 बजे खुलकर 06.16 बजे गढ़बरूआरी, 06.28 बजे पंचगछिया रूकते हुए 07.00 बजे सहरसा पहुंचेगी. सहरसा से 12:30 में मधेपुरा के लिए खुलेगी ट्रेन गाड़ी संख्या 05251/05252 सहरसा-दौरम मधेपुरा-सहरसा मेमू पैसेंजर शुक्रवार से गाड़ी संख्या 05251 सहरसा-दौरम मधेपुरा मेमू पैसेंजर सहरसा से दोपहर 12.30 बजे खुलकर 12.38 बजे कारू खिरहर नगर, 12.44 बजे बैजनाथपुर, 12.52 बजे मिठाई रूकते हुए दोपहर दोपहर 1.15 बजे दौरम मधेपुरा पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 05252 दौरम मधेपुरा -सहरसा मेमू पैसेंजर दौरम मधेपुरा से दोपहर 2:30 बजे खुलकर 14.47 बजे मिठाई, 14.55 बजे बैजनाथपुर, 15.01 बजे कारू खिरहर नगर रूकते हुए शाम 3:30 पर सहरसा पहुंचेगी. इस नयी ट्रेन के परिचालन के कारण 16 जुलाई से गाड़ी संख्या 05516 सहरसा-फारबिसगंज डेमू पैसेंजर के ठहराव समय में सहरसा से सरायगढ़ के मध्य परिवर्तन किया जा रहा है. अब गाड़ी संख्या 05516 सहरसा-फारबिसगंज डेमू पैसेंजर सहरसा से 06.45 के बजाए 07.05 बजे खुलकर 07.14 बजे सहरसा कचहरी, 07.20 बजे नंदलाली, 07.26 बजे पंचगछिया, 07.33 बजे गढ़बरूआरी, 07.39 बजे वीणा एकमा, 07.44 बजे सुन्दरपुर, 07.50 बजे सुपौल, 08.00 बजे कदमपुरा, 08.09 बजे थरबिटिया, 08.18 बजे बैजनाथपुर अन्दौली, 08.24 बजे चांदपिपर रूकते हुए 08.30 बजे सरायगढ़ पहुंचेगी. सरायगढ़ और फारबिसगंज के मध्य इस ट्रेन का समय-सारणी पूर्ववत रहेगी. यहां बता दें कि समस्तीपुर सहरसा पैसेंजर ट्रेन का विस्तार सुपर और मधेपुरा तक किया गया है. ………………………………………………………………………………….

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन