दीवारी मंदिर से चेन स्नेचिंग करती दो महिला चोर को पकड़ पुलिस को किया हवाले

Updated:
विज्ञापन
दीवारी मंदिर से चेन स्नेचिंग करती दो महिला चोर को पकड़ पुलिस को किया हवाले

दो महिला चोर को पकड़ पुलिस को किया हवाले

विज्ञापन

गर्भगृह में एक महिला श्रद्धालु से चेन छीनने की कर रही कोशिश कहरा. सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध भगवती मंदिर दीवारी के गर्भगृह में मंगलवार को पूजा-अर्चना करने आये श्रद्धालुओं की भीड़ में चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दे रही दो महिला चोर को मंदिर कमेटी टीम ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. पूछताछ के दौरान महिला चोरों ने अपना नाम पूजा और सुनीता बताया है, जो खगड़िया जिले के मानसी निवासी है. मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि मंदिर परिसर में भीड़ का लाभ उठाकर चेन स्नेचिंग करने वाली यह महिला गिरोह पहले से सक्रिय थी और त्योहार व विशेष अवसरों पर वारदात को अंजाम देती आ रही थी. मंगलवार को जब गर्भगृह में एक महिला श्रद्धालु के चेन काटने का प्रयास किया तो उसने शोर मचाया. वहां तैनात मंदिर कमेटी के पुजारी और सदस्य ने सीसीटीवी कैमरे के आधार पर व पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए दो संदिग्ध महिलाओं को पकड़ लिया. मौके पर तैनात पुलिस बल ने बताया कि गिरफ्तार महिलाओं के पास से और संदिग्ध सामान बरामद हुए हैं. प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि यह गिरोह अन्य जिलों में भी सक्रिय रहा है. पुलिस इनके आपराधिक रिकॉर्ड की छानबीन कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इनके साथ कितने और लोग जुड़े हैं. तत्काल सोनबरसा कचहरी पुलिस ने दोनों महिला को गिरफ्तार कर छानबीन में जुट गयी है. सोनबरसा कचहरी थाना प्रभारी अंजली भारती ने बताया कि हिरासत में लिये गये दोनों आरोपी महिला की घटना को लेकर जांच की जा रही है. साथ ही साथ महिलाओं द्वारा बताये जा रहे नाम और पते की सच्चाई का भी जांच की जा रही है. जिससे विधिसम्मत आगे की कार्रवाई की जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन