ePaper

अब तक दो लाख 61 हजार 776 महिलाओं को मिला है योजना का लाभ

Updated at : 06 Oct 2025 5:42 PM (IST)
विज्ञापन
अब तक दो लाख 61 हजार 776 महिलाओं को मिला है योजना का लाभ

अब तक दो लाख 61 हजार 776 महिलाओं को मिला है योजना का लाभ

विज्ञापन

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत जिले की 41769 महिलाओं के खातों में राशि हुई हस्तांतरित सहरसा . महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने व उन्हें स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ लगातार जिले की महिलाओं तक पहुंच रहा है. इस क्रम में सोमवार को विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्य स्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण देखा गया. कार्यक्रम के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य की 21 लाख लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में रोजगार के लिए 10 हजार रुपये की दर से कुल 21 सौ करोड़ रुपए की राशि का अंतरण किया. इससे पूर्व 26 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 75 लाख महिलाओं के खातों में एवं तीन अक्तूबर को मुख्यमंत्री द्वारा 25 लाख महिलाओं के खातों में राशि का अंतरण किया गया था. इस प्रकार अब तक एक करोड़ 21 लाख महिलाओं के खातों में कुल 12100 करोड़ रुपये की राशि सीधे हस्तांतरित की जा चुकी है. आज के कार्यक्रम में जिले की 41 हजार 769 महिलाओं के खातों में यह राशि हस्तांतरित की गयी. इससे पूर्व जिले की एक लाख 55 हजार सात महिलाओं को राशि प्राप्त हुई थी. सोमवार के अंतरण के साथ जिले की कुल दो लाख 61 हजार 776 महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल चुका है. जिला स्तरीय आयोजन में जिलाधिकारी दीपेश कुमार, उप विकास आयुक्त संजय कुमार निराला, डीपीएम जीविका श्लोक कुमार सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी मौजूद थे. इस मौके पर तीन सौ से अधिक जीविका दीदियों एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लिया. कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि प्रारंभिक रूप से प्रत्येक लाभार्थी महिला के खाते में 10 हजार रूपये की राशि दी जा रही है. आगे चलकर रोजगार शुरू करने एवं आकलन के बाद दो लाख तक की अतिरिक्त सहायता भी प्रदान की जायेगी. इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना एवं उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है. जिले के सभी नौ प्रखंड मुख्यालय, 29 संकुल संघों एवं 16 सौ से अधिक ग्राम संगठनों में भी यह कार्यक्रम आयोजित हुआ. जहां हजारों महिलाएं डिजिटल माध्यमों से जुड़ीं. पूरे जिले की एक लाख 82 हजार 09 से अधिक महिलाओं ने कार्यक्रम में सहभागिता दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन