चुनाव को लिए बनाये गये तीन चेक पोस्ट, सीसीटीवी कैमरे से हो रही निगरानी

Updated:
विज्ञापन
चुनाव को लिए बनाये गये तीन चेक पोस्ट, सीसीटीवी कैमरे से हो रही निगरानी

छह नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बनमा ईटहरी प्रखंड में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है.

विज्ञापन

बनमा ईटहरी. छह नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बनमा ईटहरी प्रखंड में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है. घोड़दौड, परसाहा और सुगमा चौक पर चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं. जहां बीएसएफ, एसएसबी और स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा वाहनों की सघन जांच की जा रही है. इन चेक पोस्टों पर मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं और सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं, ताकि हर आने-जाने वाले वाहन पर नजर रखी जा सके. बुधवार को एसपी के निर्देश पर सुगमा चौक पर पुलिस और बीएसएफ ने चार पहिया से लेकर दो पहिया वाहनों तक की गहनता से जांच की. और कई वाहनों के चालान भी काटे गये. निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ गुलशन कुमार झा और थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी के नेतृत्व में विभिन्न चेक पोस्टों पर यह जांच अभियान चलाया जा रहा है. विभिन्न पुलिस टीमों को अलग-अलग शिफ्टों में तैनात किया गया है, जिसकी निगरानी सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ द्वारा की जायेगी. जांच के दौरान शराब तस्करी की आशंका को लेकर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है. वाहनों की डिक्की के साथ-साथ उनके कागजात जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस आदि की भी जांच की जा रही है. थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी ने बताया कि अधिकारियों को थाना क्षेत्रों में गश्ती बढ़ाने और निगरानी रखने के निर्देश दिए गये हैं. आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन