पशु चिकित्सालय में लाखों की चोरी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पशु चिकित्सालय में लाखों की चोरी

विज्ञापन

पतरघट. प्रखंड मुख्यालय स्थित पशु चिकित्सालय के भवन में लगे मुख्य गेट का चोरों के द्वारा ताला तोड़कर लाखों से अधिक का सामान चोरी कर लिए जाने का एक मामला सामने आया है. घटना के संबंध में भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ बिनोद कुमार ने थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर दोषियों के खिलाफ सख्त तथा कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है. पुलिस को दिए आवेदन में भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा है कि प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय पतरघट में रविवार की रात्रि में सभी मुख्य गेट का ताला तोड़कर आफिसर चेयर एक, स्टाॅफ कुर्सी तीन, गैस सिलेंडर एक, गैस चुल्हा एक, सभी बर्तन, टेबलेट मोबाइल चार पीस का चोरी कर ली है. उन्होंने चोरी की घटना में पतरघट निवासी राजा स्वर्णकार पर संदेह जताते थानाध्यक्ष से कार्रवाई कर चोरी गये सरकारी सामान बरामदगी की मांग की है इस बाबत थाना अध्यक्ष रौशन कुमार ने प्राप्त आवेदन पर कार्रवाई करते संलिप्त गिरोह का उद्भेदन कर चोरी किए गए सामान को अविलंब बरामद कर लिए जाने की बात बतायी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन