घर में हुई चोरी, पड़ोसियों पर लगाया आरोप

Updated:
विज्ञापन
घर में हुई चोरी, पड़ोसियों पर लगाया आरोप

घर में हुई चोरी, पड़ोसियों पर लगाया आरोप

विज्ञापन

पतरघट. विशनपुर पंचायत स्थित कमलजड़ी बस्ती निवासी गजेंद्र यादव ने अपने घर में चोरी होने का आरोप लगाते हुए थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त तथा कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है. थानाध्यक्ष को दिये आवेदन में पीड़ित गजेंद्र यादव ने कहा है कि बीते मंगलवार की रात्रि उनके घर का ताला तोड़कर उनके घर से जमीन संबंधित आवश्यक कागजात, कुछ जेवरात एवं नगदी चोरी होने की बात कही है तथा जमीन विवाद रहने के कारण अपने पड़ोसी कैलाश यादव, मंजेश यादव एवं दीपक कुमार पर चोरी की घटना में संलिप्तता की आशंका जाहिर की है. इस मामले में थाना अध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष के बीच जमीन संबंधित विवाद रहने की बात सामने आ रही है. थानाध्यक्ष ने प्राप्त आवेदन पर जांच कर चोरी की घटना सत्य पाये जाने पर आगे की कार्रवाई किये जाने की बात कही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन