युवक ने बगीचे में फांसी लगाकर की आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन
युवक ने बगीचे में फांसी लगाकर की आत्महत्या

युवक ने बगीचे में फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन

सोनवर्षाराज. काशनगर थाना क्षेत्र के मैना गांव में 18 वर्षीय युवक ने बगीचे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद परिजनों ने आनन फानन में शव का अंतिम संस्कार कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार पड़रिया पंचायत के मैना गांव निवासी बिंद मुखिया का पुत्र नीरज कुमार घर के पीछे कुछ दूर पर स्थित बगीचे में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी परिजनों को रविवार की अहले सुबह हुई. जब आस पड़ोस के ग्रामीण शौच को लेकर बगीचे की ओर जा रहे थे. जिसके बाद परिजन ने आनन फानन में युवक का शव पेड़ से उतार उसका अंतिम संस्कार कर दिया. घटना को लेकर बताया जाता है कि शनिवार की रात युवक नीरज को परिजनों ने किसी बात को लेकर डांट फटकार की थी. जिसके बाद नीरज ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. थानाध्यक्ष विक्की रविदास ने बताया कि घटना की कोई जानकारी नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन