झारखंड लोकभवन में राज्यपाल ने किया पुस्तक का विमोचन

Published by : Dipankar Shriwastaw Updated At : 21 Jan 2026 6:28 PM

विज्ञापन

बिहार के शिक्षकों द्वारा लिखित पुस्तक का विमोचन झारखंड के राज्यपाल द्वारा किया गया.

विज्ञापन

भारत में संविदा श्रमिक पुस्तक के सह लेखक हैं निशित रंजन

सहरसा. बिहार के शिक्षकों द्वारा लिखित पुस्तक का विमोचन झारखंड के राज्यपाल द्वारा किया गया. झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने रांची स्थित लोकभवन में प्रो रवि प्रकाश यादव एवं राजेंद्र मिश्र महाविद्यालय सहरसा में अतिथि सहायक प्राध्यापक डॉ निशित रंजन द्वारा लिखित पुस्तक भारत में संविदा श्रमिक का विमोचन किया. इस पुस्तक में रोजगार के प्रकृति विशेष कर संविदा श्रमिक के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डालने का प्रयास किया गया है. राज्यपाल ने इस पुस्तक के लेखन के लिए प्रो रवि प्रकाश यादव एवं सह लेखक डॉ निशित रंजन को बधाई दी. उन्होंने इस पुस्तक को श्रम अध्ययन श्रृंखला में एक उपयोगी एवं ज्ञान वर्द्धक पुस्तक बताया. झारखंड के राज्यपाल द्वारा पुस्तक विमोचन होने पर आरएम कॉलेज में खुशी व्याप्त है. प्रधानाचार्य प्रो डॉ गुलरेज रौशन रहमान ने कहा कि शिक्षकों को लेखन के प्रति लगनशील रहना चाहिए. उन्होंने डॉ निशित रंजन एवं डॉ रवि प्रकाश के कार्यों की सराहना की. पूर्व प्रधानाचार्य डॉ ललित नारायण मिश्र, डॉ अरुण कुमार झा, डॉ राजीव कुमार, डॉ रूद्र किंकर, डॉ संजय कुमार परमार, डॉ अक्षय कुमार चौधरी, डॉ संवत राव, डॉ लक्ष्मण कुमार, डॉ बिट्टू कुमार मिश्र, डॉ सतीश राज, डॉ रौशन कुमार, डॉ आलोक कुमार सहित अन्य ने उन्हें बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन