जिलाधिकारी ने देर रात किया कोसी तटबंध का निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने देर रात किया कोसी तटबंध का निरीक्षण

जिलाधिकारी ने देर रात किया कोसी तटबंध का निरीक्षण

विज्ञापन

कोसी के जलस्तर में वृद्धि के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में सिमरी बख्तियारपुर. संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने रविवार की देर रात पूर्वी कोसी तटबंध का निरीक्षण किया. डीएम ने सिमरी बख्तियारपुर और सलखुआ प्रखंड क्षेत्रों के कई संवेदनशील स्थानों का दौरा कर तटबंध की स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को पूरी तरह सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिया. जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशासन ने बाढ़ की संभावनाओं को देखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं. राहत एवं बचाव कार्य के लिए नाव, राहत सामग्री, पेयजल, खाद्यान्न, चिकित्सा दल पूरी तरह तैयार है. उन्होंने कहा कि कोसी नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव लगातार मॉनिटर किया जा रहा है. नेपाल क्षेत्र से फिलहाल जलस्तर में गिरावट की सूचना है, लेकिन एहतियात के तौर पर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. डीएम दीपेश कुमार ने निरीक्षण के दौरान जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से तटबंध की मौजूदा स्थिति की विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने निर्देश दिया कि तटबंध की 24 घंटे निगरानी की जाये और यदि कहीं रिसाव या दरार जैसी स्थिति दिखे तो तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित किया जाये. उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय स्तर पर तैनात कर्मियों से भी बातचीत की और उनसे क्षेत्र की वास्तविक स्थिति का आकलन लिया. उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा है, इसलिए संभावित बाढ़ प्रभावित इलाकों में माइकिंग के माध्यम से लोगों को सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है. निरीक्षण के समय सदर एसडीओ श्रीयांश तिवारी, एसडीपीओ आलोक कुमार, सिमरी बख्तियारपुर एसडीओ आलोक राय, एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर, बीडीओ मधु कुमारी, महिषी थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार, सलखुआ थानाध्यक्ष संजना कुमारी सहित जल संसाधन विभाग के कई अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन