नेता जी के साहस और त्याग से देश को मिली आजादी : डॉ रजनीश

Updated:
विज्ञापन

नेता जी के साहस और त्याग से देश को मिली आजादी : डॉ रजनीश

विज्ञापन

ईस्ट एन वेस्ट में मनायी गयी सुभाष चंद्र बोस की जयंती सहरसा . स्थानीय ईस्ट एन वेस्ट टीचर्स ट्रेनिंग काॅलेज में शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती जहां पराक्रम दिवस”” के रूप में मनायी गयी, वहीं सरस्वती पूजनोत्सव भी श्रद्धा के साथ आयोजित किया गया. इस मौके पर ईस्ट एन वेस्ट कॉलेज समूह के चेयरमैन डॉ रजनीश रंजन ने सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के बाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित करते नेताजी को श्रद्धांजलि देते उनके साहस व योगदान को याद किया. चेयरमैन ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय एकता के आदर्शों को कायम रखने पर विशेष जोर दिया. उन्होंने देश की आजादी में नेताजी ने उनके अदम्य साहस व राष्ट्र के योगदान को स्मरण करते उनके साहस व बलिदान को प्रतीक बताया. नेताजी के जीवन व उनके क्रांतिकारी विचारों पर प्रकाश डालते देश की आजादी के लिए नेताजी द्बारा आजाद हिंद फौज का स्मरण कराते हुए तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा के उद्घोष के साथ आजाद हिंद फौज के गठन व उनके बलिदान को याद किया. जो युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है. उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती केवल एक वार्षिक आयोजन नहीं है. बल्कि उनके अदम्य साहस व देश के लिए दिये गये योगदान को याद करने का एक सशक्त माध्यम है. जो आज भी देशवासियों, खासकर युवाओं को प्रेरित करता है. इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ नागेंद्र कुमार झा, बीएड विभागाध्यक्ष डॉ बसंत कुमार मिश्रा, प्राध्यापक प्रमुख डॉ प्रियंका पांडेय, नोडल अंशु कुमार गुप्ता, सहायक प्राध्यापक सह जन संपर्क पदाधिकारी अभय मनोज सहित अन्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन