संबंधित पदाधिकारियों को मामलों के समयबद्ध निष्पादन के लिए किया निर्देशित

Updated:
विज्ञापन

संबंधित पदाधिकारियों को मामलों के समयबद्ध निष्पादन के लिए किया निर्देशित

विज्ञापन

जिलाधिकारी के जनता से संवाद कार्यक्रम के दौरान कुल 26 मामलों की हुई सुनवाई सहरसा . पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित जनता से संवाद कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आगंतुक आम जनता से संबंधित कुल 26 मामलों के संदर्भ में सुनवाई की गयी. साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को आवेदनों के सम्यक निष्पादन के लिए निर्देशित किया. आयोजित जनता से संवाद कार्यक्रम के दौरान नवीन कुमार सत्तरकटैया, ओम प्रकाश सिंह ने जमीन विवाद से संबंधित आवेदन दिया. जिसे अंचलाधिकारी कहरा को शिकायत निवारण का निर्देश दिया. रवि कुमार शर्मा से प्राप्त आवेदन में वर्णित शिकायत के निवारण का निर्देश एलडीएम को दिया. दशरथ झा, लगमा निवासी ने बिजली विभाग से संबंधित समस्या निवारण का निर्देश कार्यपालक अभियंता विद्युत को दिया. रतिलाल यादव बैजनाथपुर के भूमि विवाद संबंधित समस्या का निर्देश डीसीएलआर सदर को दिया. साकेत सौरव सत्तरकटैया निवासी के शिक्षा विभाग संबंधित मामले के निवारण के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी को प्राधिकृत किया. निदेशानुसार सभी पदाधिकारियों का लॉगिन है, जिसके माध्यम से आमजनों की शिकायतों का सम्यक अनुश्रवण कार्य एवं उसके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. साथ ही आम जनता को सरकारी कार्यालयों से संबंधित कार्यों में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े इसके लिए जिला स्तरीय, अनुमंडल स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारियों द्वारा भी आमजनों से मिलकर संवाद किया गया. जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित जनता से संवाद कार्यक्रम के दौरान अपर समाहर्ता विभागीय जांच गणेश कुमार, प्रभारी पदाधिकारी जन शिकायत कोषांग सह निदेशक एनईपी एवं अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्रीयांश तिवारी, जनशिकायत कोषांग से संबंधित कर्मी अभिषेक कुमार सहित अन्य संबंधित मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन