टेबल टेनिस खिलाड़ी हिमांशु का प्रशिक्षण के लिए हुआ चयन

Updated:
विज्ञापन

टेबल टेनिस के सीनियर राज्य स्तरीय कोच रोशन सिंह धोनी ने बताया कि बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ने पूरे बिहार से 12 टेबल टेनिस खिलाड़ियों को चयनित किया है.

विज्ञापन

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण में भेजा कोलकाता

सहरसा. जिला टेबल टेनिस संघ सचिव सह टेबल टेनिस के सीनियर राज्य स्तरीय कोच रोशन सिंह धोनी ने बताया कि बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ने पूरे बिहार से 12 टेबल टेनिस खिलाड़ियों को चयनित किया है. जिन्हें एक साल तक उत्कृष्ट प्रशिक्षण के लिए कोलकाता भेजा गया. इसमें जिले के खिलाड़ी हिमांशु भी हैं जो चयनित 12 खिलाड़ियों में शामिल हैं. हिमांशु इससे पहले पांच बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल चुका है. हिमांशु जिले के सबसे कम उम्र 13 वर्ष के सबसे बेहतरीन टेबल टेनिस के खिलाड़ियों में से एक है. प्रत्येक खिलाड़ी पर लगभग पांच लाख रुपये का सालाना खर्च है, जो बिहार राज्य खेल प्राधिकरण व्यय कर रही है.

रोशन सिंह धोनी ने बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण से निश्चित रूपेण खिलाड़ियों में नयी तकनीक के साथ उनका हौसला बढ़ेगा. जिससे वह राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर पाएगा. उन्होंने कहा कि जिला टेबल टेनिस संघ द्वारा यथासंभव जो भी सहयोग खिलाड़ियों को दिया जाना चाहिए वह दिया जा रहा है. हिमांशु एक होनहार टेबल टेनिस का खिलाड़ी है एवं यह जिले के लिए गर्व की बात है की खिलाड़ी अपने प्रतिभा के दम पर अच्छे प्रशिक्षण को आगे जा रहे हैं. जिला टेबल टेनिस संघ अध्यक्ष विवेक विशाल ने बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्र संकरण सर की भूरी भूरी प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि उनकी यह दूरदर्शी सोच है. जिसके चलते अब गांव, कसवा से खिलाड़ी चुनकर राष्ट्रीय पटल पर आ रहे हैं एवं उन्हें बेहतर प्रशिक्षण देने का काम बिहार राज्य खेल प्राधिकरण कर रही है. चयन पर पूर्व विधायक सह पूर्व मंत्री डॉ आलोक रंजन ने कहा कि जिले में खेल का माहौल दिन प्रतिदिन अच्छा होता जा रहा है. यह काफी सुखद एवं अच्छा पहलू है कि जिले के खिलाड़ी राष्ट्रीय पटल पर पहुंच रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन