ePaper

sonbarsa vidhansabha 2025 बिहार की सरकार को दिल्ली से किया जाता है नियंत्रित : प्रियंका गांधी

Updated at : 03 Nov 2025 5:18 PM (IST)
विज्ञापन
sonbarsa vidhansabha 2025 बिहार की सरकार को दिल्ली से किया जाता है नियंत्रित : प्रियंका गांधी

sonbarsa vidhansabha 2025 बिहार की सरकार को दिल्ली से किया जाता है नियंत्रित : प्रियंका गांधी

विज्ञापन

महागठबंधन प्रत्याशी सरिता पासवान के पक्ष में प्रियंका गांधी ने की सभा कहा, साजिश के तहत आपके वोट को खतरे में डाल रही एनडीए सरकार sonbarsa vidhansabha 2025 सोनवर्षाराज . सर हरिवल्लभ इंस्टिट्यूशन उच्च विद्यालय मैदान में सोमवार को कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने चुनावी सभा को संबोधित किया. उन्होंने महागठबंधन प्रत्याशी सरिता पासवान के पक्ष में वोट देने की अपील की. सभा में उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार की जनता अब जाग चुकी है. वर्षों से जो सरकारें राज्य और केंद्र दोनों स्तरों पर बनी. उन्होंने जनता के भरोसे का सम्मान नहीं किया. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अच्छे दिन और रोजगार के बड़े-बड़े दावे किए थे. लेकिन आज युवाओं के पास काम नहीं, किसानों को उसकी फसल का उचित समर्थन व न्यूनतम दाम नहीं मिल रहा है. प्रियंका गांधी ने एनडीए सरकार पर हमला करते हुए कहा कि बिहार की सरकार नीतीश कुमार नहीं चला रहे हैं. बिहार की सरकार को दिल्ली से नियंत्रित किया जाता है. आज बिहार में बिहार के मुख्यमंत्री का भी सम्मान नहीं है. एनडीए सरकार साजिश के तहत आपके वोट को खतरे में डाल रही है. बिहार के 65 लाख लोगों का नाम काटकर उनके अधिकारों को छीना जा रहा है. बिहार सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित है. शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल है. युवा रोजगार व अपने अधिकारों के लिए सड़क पर हैं. उन्होंने कहा कि जब तक सरकार जनता की आवाज नहीं सुनेगी. तब तक बदलाव जरूरी है. सभा के दौरान उन्होंने महिलाओं से विशेष अपील की कि वे आगे बढ़कर अपनी ताकत का इस्तेमाल करें. बदलाव तब आयेगा, जब महिलाएं आगे आयेंगी और अपने परिवार के बेहतर भविष्य के लिए सही निर्णय लेंगी. वहीं सभा को पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि मेरी लड़ाई कोसी ओर सीमांचल को दुनिया में नंबर वन करने की है. मेरी लड़ाई बेरोजगारी, पलायन और सुदृढ शिक्षा को लेकर है. वहीं उन्होंने जनसभा में मौजूद लोगो से वादा करते हुए कहा कि आने वाले समय में सोनवर्षाराज को रेलवे से जोड़ा जायेगा. कार्यक्रम में यूपी बाराबांकी सांसद तनुज पुनिया, सासाराम सांसद मनोज राम, पूर्व मंत्री अशोक कुमार सिंह, तारानंद सादा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार झा, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र नारायण सिंह, राजद प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह मुन्ना, उमाशंकर सिंह मुनजी, निर्मल सिंह, सुभाष यादव, ललन यादव सहित महागठबंधन के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन