सहरसा सदर अस्पताल में आज गायनी की एक डॉक्टर, महिला मरीजों की उमड़ी भीड़

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Saharsa Sadar Hospital OPD Today: सहरसा के मॉडल सदर अस्पताल में गुरुवार को महिला मरीजों की सबसे ज्यादा भीड़ गायनी विभाग में रहने की संभावना है. अस्पताल प्रशासन ने सभी विभागों में डॉक्टरों की तैनाती कर दी है ताकि मरीजों को इलाज के लिए ज्यादा इंतजार न करना पड़े.

विज्ञापन

सहरसा से अंजन आर्यन की रिपोर्ट.

विज्ञापन

Saharsa Sadar Hospital OPD Today: मॉडल सदर अस्पताल सहरसा की ओपीडी में गुरुवार को सभी विभागों के डॉक्टर मरीजों को परामर्श और इलाज देंगे. खासकर गायनी विभाग में डॉ प्रभा वर्मा की ड्यूटी लगाई गई है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में महिला मरीज इलाज के लिए पहुंचती हैं. अस्पताल में महिला, पुरुष, वृद्ध और बच्चों के इलाज की अलग व्यवस्था की गई है. इसी कारण यहां हर दिन ओपीडी में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है.

गायनी विभाग में सबसे ज्यादा रहती है भीड़

मॉडल सदर अस्पताल के स्त्री रोग विभाग में प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिलाएं इलाज कराने पहुंचती हैं. गर्भावस्था जांच, महिला रोग और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर मरीज डॉक्टर से परामर्श लेती हैं. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि महिला मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए नियमित रूप से विशेषज्ञ डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई जाती है.

ओपीडी में सभी विभागों के डॉक्टर मौजूद

गुरुवार को पुरुष बाह्य विभाग में डॉ रौशन लाल, नेत्र विभाग में डॉ मसरूर आलम, शिशु विभाग में डॉ महबूब आलम और अस्थि विभाग में डॉ राजेश कुमार रंजन मरीजों को देखेंगे. वहीं शल्य विभाग में डॉ ओम प्रकाश भारती, दंत विभाग में डॉ संतोष झा और आयुष विभाग में डॉ अजय कुमार की ड्यूटी लगाई गई है. एसएनसीयू में डॉ अरविंद कुमार बच्चों की देखरेख करेंगे.

इमरजेंसी और प्रसव गृह में भी तैनात रहेंगे डॉक्टर

आपातकालीन कक्ष में सुबह 8 बजे से डॉ विक्रम कुमार, दोपहर बाद डॉ शिवम कुमार और रात में डॉ मधुर कृष्णा मरीजों का इलाज करेंगे. वहीं प्रसव गृह में सुबह से रात तक अलग-अलग शिफ्ट में डॉ रंभा कुमारी, डॉ कुमारी भारती और डॉ नेहा की तैनाती की गई है. अस्पताल प्रशासन ने बताया कि गंभीर मरीजों के लिए सर्जन और फिजिशियन ऑन कॉल भी उपलब्ध रहेंगे.

मरीजों के लिए जरूरी जानकारी

ओपीडी में मरीजों को देखने का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 4 बजे से 6 बजे तक निर्धारित किया गया है. पंजीयन सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगा. मरीजों के लिए पंजीयन शुल्क केवल 2 रुपये रखा गया है.

Also Read: विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर बेगूसराय से टोक्यो तक गूंजा ‘पीरियड जागरूकता अभियान’

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन