सहरसा में आज किस विभाग में कौन डॉक्टर? अस्पताल जाने से पहले देखें मंगलवार की पूरी सूची

सांकेतिक तस्वीर
Saharsa Sadar Hospital OPD: सहरसा मॉडल सदर अस्पताल में मंगलवार को किस विभाग में कौन डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे? ओपीडी, इमरजेंसी, प्रसव गृह और पंजीयन समय की पूरी जानकारी यहां पढ़ें.
सहरसा से अंजन आर्यन की रिपोर्ट
Saharsa Sadar Hospital OPD: अगर आप मंगलवार को मॉडल सदर अस्पताल सहरसा में इलाज कराने जा रहे हैं, तो पहले डॉक्टरों की ड्यूटी सूची जरूर देख लें. अस्पताल प्रशासन ने मंगलवार के लिए सभी विभागों के चिकित्सकों की तैनाती कर दी है.
सामान्य ओपीडी से लेकर महिला, शिशु, हड्डी, नेत्र, दंत और शल्य विभाग तक विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श देंगे. अस्पताल में रोजाना जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में मरीज पहुंचते हैं. यही वजह है कि ओपीडी में हर दिन काफी भीड़ रहती है.
महिला मरीजों के लिए गायनी ओपीडी में विशेष व्यवस्था
मॉडल सदर अस्पताल का स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग महिला मरीजों के लिए सबसे व्यस्त विभागों में शामिल है. यहां रोजाना बड़ी संख्या में महिलाएं गर्भावस्था, स्त्री रोग और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के इलाज के लिए पहुंचती हैं. मंगलवार को स्त्री बाह्य विभाग में डॉ. विभा कुमारी मरीजों को परामर्श देंगी. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि महिला मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभाग में आवश्यक व्यवस्था की गई है.
इन विभागों में उपलब्ध रहेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर
मंगलवार को पुरुष बाह्य विभाग में डॉ. अनिल कुमार, नेत्र विभाग में डॉ. मसरूर आलम, शिशु रोग विभाग में डॉ. अरविंद कुमार, अस्थि विभाग में डॉ. चंदन पासवान, शल्य विभाग में डॉ. अभिनव कुमार सिंह, दंत विभाग में डॉ. संतोष झा, आयुष विभाग में डॉ. अजय कुमार और एसएनसीयू में डॉ. महबूब आलम अपनी सेवाएं देंगे. सभी चिकित्सक निर्धारित समय पर मरीजों की जांच कर आवश्यक उपचार और परामर्श उपलब्ध कराएंगे.
पटना: बिहार सरकार की सहायक प्राध्यापक नियुक्ति नियमावली (2026) को लेकर अभ्यर्थियों ने आपत्ति जताई.
इमरजेंसी और प्रसव गृह में 24 घंटे डॉक्टर तैनात
आपातकालीन सेवा के लिए सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. मसरूर आलम, दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक डॉ. रोहित कुमार और रात 10 बजे से अगले दिन सुबह 8 बजे तक डॉ. वरुण कुमार झा की ड्यूटी रहेगी. सर्जन ऑन कॉल के रूप में डॉ. नीरज कुमार नीरव तथा फिजिशियन एवं आईसीयू के लिए डॉ. जयंत आशीष उपलब्ध रहेंगे.
प्रसव गृह में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. नेहा, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ. कुमारी पल्लवी और रात 8 बजे से अगले दिन सुबह 8 बजे तक डॉ. प्रभा वर्मा सेवाएं देंगी.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
जान लें ओपीडी और पंजीयन का समय
अस्पताल की ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा शाम 4 बजे से 6 बजे तक संचालित होगी. मरीजों का पंजीयन सुबह 8 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा. पंजीयन शुल्क केवल 2 रुपये निर्धारित है. अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से समय पर पहुंचकर पंजीकरण कराने की अपील की है, ताकि बिना अनावश्यक इंतजार के विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श मिल सके
इसे भी पढ़ें: बिहार के इन दो जिलों के बीच का सफर होगा आसान, 82 करोड़ होंगे खर्च, बनेगा नया बाईपास
अब 2500 स्कूटी सवार महिला सिपाही रखेंगी मनचलों पर नजर, सरकार ने जारी की गाइडलाइन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रत्युष प्रशांत
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










