सहरसा में मक्का में नरमी, अरहर और मूंग दाल ने पकड़ी रफ्तार, जानिए सहरसा मंडी का ताजा रेट

Updated:
विज्ञापन

Mandi Bhav

Saharsa Mandi Bhav Today: सहरसा मंडी में अनाज से लेकर दाल और तेल तक के दामों में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. जहां मक्का किसानों को निराश कर रहा है, वहीं अरहर और मूंग दाल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर बनी हुई हैं.

विज्ञापन

Saharsa Mandi Bhav Today: सहरसा से विनय कुमार मिश्र की विशेष रिपोर्ट: बिहार के प्रमुख कृषि बाजारों में शामिल सहरसा मंडी में मंगलवार को खाद्यान्न, दलहन और तिलहन के दामों में मिला-जुला रुख देखने को मिला. मंडी में मक्का और आलू जैसी फसलों के भाव कमजोर बने हुए हैं, जबकि अरहर, मूंग और सरसों के दाम ऊंचे स्तर पर टिके हैं. व्यापारियों के अनुसार बाजार में आवक और मांग के संतुलन का असर सीधे कीमतों पर दिखाई दे रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मक्का और गेहूं के दाम ने किसानों की बढ़ाई चिंता

सहरसा मंडी में मक्का का अधिकतम भाव 2000 रुपये प्रति क्विंटल और न्यूनतम 1900 रुपये दर्ज किया गया. लगातार कमजोर कीमतों से किसान चिंतित नजर आ रहे हैं. वहीं गेहूं का भाव 2400 से 2500 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बना हुआ है. व्यापारियों का कहना है कि नई फसल की आवक और सीमित खरीदारी के कारण बाजार में तेजी नहीं बन पा रही है.

चावल बाजार में प्रीमियम वैरायटी की मजबूत पकड़

चावल की प्रीमियम किस्मों में अच्छी स्थिरता बनी हुई है. खिलाखिला चावल 5200 से 5280 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है. वहीं 24 कैरेट बासमती चावल का भाव 5700 से 5760 रुपये तक पहुंच गया है. ‘24 कैरेट जी हां’ चावल भी 5500 रुपये से ऊपर बना हुआ है. स्थानीय व्यापारियों के अनुसार शादी-विवाह और होटल सेक्टर की मांग से बासमती वैरायटी को मजबूती मिल रही है.

दालों में सबसे ज्यादा तेजी अरहर और मूंग में

दलहन बाजार में अरहर दाल सबसे महंगी बनी हुई है. इसका भाव 12600 से 15000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है. मूंग दाल भी 9500 से 10000 रुपये के बीच बिक रही है. मसूर और चना दाल के दाम में भी मजबूती बनी हुई है. मंडी कारोबारियों का कहना है कि सीमित स्टॉक और बढ़ती मांग के कारण दालों में तेजी बनी हुई है.

सरसों तेल और सब्जियों के भाव में भी हलचल

पीली सरसों का भाव 11000 से 12000 रुपये प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया. वहीं धारा सरसों तेल 15 लीटर टिन का भाव 2470 से 2480 रुपये के बीच रहा. सब्जियों में आलू 800 से 900 रुपये और प्याज 1600 से 1700 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिक रहा है.

Also Read: SBI कर्मचारियों की 25-26 मई को देशव्यापी हड़ताल, बिहार में संशय

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन