सहरसा में एबीवीपी स्थापना दिवस पर भारतीय नृत्य प्रतियोगिता, प्रतिभाओं ने बिखेरा सांस्कृतिक रंग

Updated:
विज्ञापन
सहरसा - कार्यक्रम का शुभारंभ करते अतिथि

सहरसा - कार्यक्रम का शुभारंभ करते अतिथि

Saharsa News: सहरसा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय कला मंच द्वारा आयोजित भारतीय नृत्य प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. इस आयोजन ने भारतीय संस्कृति और कला को संरक्षण देने के साथ-साथ युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया.

विज्ञापन

सहरसा से विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट

Saharsa News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के 78वें स्थापना दिवस और राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सहरसा में राष्ट्रीय कला मंच की ओर से भारतीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए भारतीय संस्कृति पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां दीं. कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया.

दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का उद्घाटन एबीवीपी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह, नगर मंत्री रौशन कामत और कार्यक्रम प्रमुख अनन्या ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर तथा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया. इसके बाद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ, जिसमें एकल और समूह नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया.

विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण-पत्र

प्रतियोगिता का मूल्यांकन निर्णायक मंडल की सदस्य नीतू सिंह, रॉकी देव पोद्दार और स्नेहा राज ने किया. प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया. वहीं सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र, मेडल और प्रतियोगिता किट भी प्रदान की गई. निर्णायकों को भी अंगवस्त्र और स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया.

भारतीय संस्कृति के संरक्षण पर दिया गया जोर

समापन समारोह में बिहार सरकार के पूर्व कला, संस्कृति एवं खेल मंत्री आलोक रंजन, एमएलटी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. सुधीर कुमार सिंह, डॉ. मानस मनुराज, रजनी खां और पूर्व कार्यकर्ता रूपेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.

इस अवसर पर कामाख्या नारायण सिंह ने कहा कि विद्यार्थी जीवन केवल शिक्षा प्राप्त करने का समय नहीं, बल्कि संस्कार, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की नींव रखने का महत्वपूर्ण दौर है. उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और कला हमारी पहचान हैं तथा ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करते हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

Saharsa News: विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण का माध्यम

एबीवीपी जिला संयोजक शिवम शांडिल्य ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण, राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के उद्देश्य से लगातार कार्य कर रहा है. उन्होंने कहा कि भारतीय नृत्य प्रतियोगिता जैसे आयोजन भारतीय संस्कृति के संरक्षण के साथ-साथ युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का प्रभावी माध्यम हैं.

कार्यक्रम के सफल आयोजन में राष्ट्रीय कला मंच और एबीवीपी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही. इस दौरान जिला प्रमुख विकास मिश्र, नगर अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, जयंत जोशी, मोनू झा, मायानंद सिंह, गणेश यादव, रितेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: 160 KMPH की रफ्तार से बस 60 मिनट में बिहार के इस शहर से पटना पहुंच जाएंगे आप, क्या है सरकार का प्लान


विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन