जयनगर में रोटी बैंक सहरसा राष्ट्रीय एकता सम्मान से हुई सम्मानित
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Jun 2024 7:22 PM
जयनगर में रोटी बैंक सहरसा राष्ट्रीय एकता सम्मान से हुई सम्मानित
रौशन मिश्रा व उनकी टीम को किया गया सम्मानित सहरसा . रोटी बैंक जयनगर के वार्षिक उत्सव पर आयोजित भव्य सम्मान समारोह में रोटी बैंक सहरसा को मानव सेवा में बेहतर व उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय एकता सम्मान से सम्मानित किया गया. एसएसबी कमांडेंडेंट पुलिस अधीक्षक विवेक ओझा, डीएसपी विप्लव कुमार, थाना प्रभारी अंकुर कुमार ने रौशन मिश्रा व पंकज कुमार को स्मृति चिह्न व चादर देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर रोटी बैंक जयनगर के लकी कुमार व रवि जी ने कहा कि उनके लिए ऐतिहासिक व गर्व का पल है कि हम मानव सेवा में तत्पर रहने वाले रोटी बैंक सहरसा को मां जानकी की धरती जयनगर में सम्मान दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि रौशन मिश्रा व उनकी टीम आज के युवाओं के लिए प्रेरणा है. सम्मान पाकर रौशन मिश्रा एवं पंकज ने कहा कि वे यह सम्मान पाकर अभिभूत हैं. इसके लिए अपने टीम के हर एक सदस्य को बधाई देते रौशन मिश्रा ने कहा कि उन्हें अपनी टीम पर गर्व है. उन्होंने कहा कि जयनगर की मेहमान नवाजी सदियों तक याद रखा जायेगा. मालूम हो कि पिछले सात वर्ष से रोटी बैंक सहरसा लगातार लोगों के लिए प्रेरणा बनी हुई है. प्रत्येक दिन निसहाय, दिव्यांग, विकलांग लोगों के बीच भोजन वितरण करती है. बिहार शौर्य सम्मान के साथ रोटी बैंक सहरसा कई पुरस्कार से सम्मानित हुई है. संस्थापक सदस्य रौशन मिश्रा उर्फ माधव ने यह सम्मान सहरसा के युवा वर्ग एवं सभी सहरसा वासी को समर्पित किया है. इधर रोटी बैंक टीम में भी खुशी का माहौल है. संस्थापक सदस्य रौशन भगत, राहुल गौरव, रवि रंजन, अजय, चंदन सहित सभी ने खुशी व्यक्त की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










