लगभग 46 लीटर विदेशी शराब के साथ पुलिस ने एक तस्कर को किया गिरफ्तार
लगभग 46 लीटर विदेशी शराब के साथ पुलिस ने एक तस्कर को किया गिरफ्तार
पतरघट. पस्तपार पुलिस ने एनएच 106 स्थित सबैला विश्वकर्मा चौक के समीप से शनिवार की देर शाम गुप्त सूचना पर एक ऑटो से 46.140 लीटर विदेशी शराब बरामद करते एक तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. जबकि एक अन्य शराब तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग खड़ा हुआ. थानाध्यक्ष विजय कुमार पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुअनि जितेंद्र कुमार ने संध्या गश्ती के दौरान एनएच 106 स्थित सबैला विश्वकर्मा चौक के समीप अरार से भर्राही की तरफ जा रही एक सीएनजी ऑटो को रोककर तलाशी ली. उसी दौरान एक तस्कर अंधेरे में भाग निकला. पुलिस द्वारा आशंका होने पर ऑटो का तलाशी लेने पर सीट के नीचे बने बॉक्स में ऑफिसर च्वाइस 180 एमएल का 150 पीस, रॉयल स्टैग 750 एमएल का 14 पीस, ऑफिसर च्वाइस फ्रूटी 180 एमएल का 48 पीस कुल मात्रा 46.140 लीटर विदेशी शराब बरामद कर ऑटो को पुलिस ने मौके पर जब्त कर लिया. वहीं मौके से शराब तस्कर बौशन कुमार उर्फ भूषण पिता गणेश यादव घर थाना लौकहा जिला सुपौल को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर की पहचान पर भागे हुए सहरसा सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत शराब तस्कर नूर आलम इस्लामिया चौक सहरसा सहित जब्त ऑटो मालिक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.फोटो- सहरसा 29- ऑटो में छिपाकर रखा शराब
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए