पतरघट पुलिस की पहल, थाना क्षेत्र की सीमाओं पर लगाया गया सहायता बोर्ड

Updated:
विज्ञापन

पतरघट पुलिस की पहल, थाना क्षेत्र की सीमाओं पर लगाया गया सहायता बोर्ड

विज्ञापन

सहायता बोर्ड पर थानाध्यक्ष, अंचल निरीक्षक, एसडीपीओ सहित पुलिस कप्तान का मोबाइल नंबर अंकित पतरघट. आमजनों को त्वरित पारदर्शी और प्रभावी पुलिस सहायता उपलब्ध करवाए जानें की दिशा में एसपी हिमांशु ने दिए गए दिशा निर्देश के आलोक में पतरघट पुलिस ने सराहनीय पहल की शुरुआत की है. एसपी के निर्देश पर जिले के सीमावर्ती थाना क्षेत्र की सीमाओं पर पतरघट पुलिस द्वारा पुलिस सहायता बोर्ड लगाया गया है. पुलिस सहायता बोर्ड पर संबंधित थाना क्षेत्र के थानाध्यक्ष का सरकारी मोबाइल नंबर, अंचल निरीक्षक का मोबाइल नंबर, एसडीपीओ का मोबाइल नंबर व पुलिस कप्तान का मोबाइल नंबर सहित थाना का ईमेल आईडी अंकित किया गया है. जिससे आम लोगों को किसी भी प्रकार का आवश्यकता पड़ने पर तुरंत सीधे जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क स्थापित किया जा सके. पुलिस के इस पहल का मुख्य उद्देश्य यह है कि किसी भी प्रकार के आपातकालीन स्थिति में त्वरित गति से पुलिस सहायता मिल सके. थानाध्यक्ष के अनुसार क्षेत्र के सभी सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस सहायता बोर्ड को लगाया गया है. ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर त्वरित सुविधा का लाभ मिल सके. फोटो – सहरसा 11- थाना क्षेत्र के सीमा पर लगा सहायता बोर्ड.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन