बच्चों पर विशेष ध्यान रखें अभिभावक

बच्चों पर विशेष ध्यान रखें अभिभावक
विश्व सेरेब्रल पॉलिसी दिवस पर हुआ वर्चुअल अभिभावक प्रशिक्षण कार्यक्रम सहरसा . विश्व सेरेब्रल पॉलिसी दिवस के अवसर पर सोमवार को राष्ट्रीय न्यास द्वारा निर्देशित वर्चुअल अभिभावक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कोसी क्षेत्रीय विकलांग, विधवा, वृद्ध कल्याण समिति द्वारा संचालित कोसी दिशा केंद्र में किया गया. जिसमें लगभग 25 सेरेब्रल पॉलिसी ग्रसित बच्चों व अभिभावक ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया. सर्वप्रथम राष्ट्रीय न्यास के वर्चुअल अभिभावक प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में बताया गया. सभी बच्चों के अभिभावक ने गौर से जानकारी प्राप्त की. साथ ही लॉर्ड बुद्धा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल बैजनाथपुर के चिकित्सक रणधीर कुमार, तुषार शेखर, मिलन द्वीज, प्रकाश कुमार, सुभाष कुमार, गौरव कुमार एवं नारायण मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक डॉ हनी, डॉ हिमांशु ने सेरेब्रल पॉलिसी ग्रसित बच्चों के पूर्व सुरक्षा एवं उनके देखभाल व उनसे संबंधित कई बिंदुओं पर विशेष जानकारी दी. डॉक्टर फिजियोथैरेपिस्ट अबू सालेह ने सभी बच्चों के अभिभावक को पूर्ण जानकारी एवं सुझाव दिया. प्रशिक्षण कार्यक्रम में संस्थान अध्यक्ष बोर्ड सदस्य मोहन कुमार ने सभी अभिभावकों को बच्चों पर विशेष ध्यान रखने के लिए निर्देशित किया. कार्यक्रम में सुनील ठाकुर, शिवराम शर्मा, डोली कुमारी, शशि कुमार राय, अमित कुमार, सीता कुमारी सहित अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




