सहरसा में हड्डी रोग विशेषज्ञ आधुनिक चिकित्सा तकनीकों से करायेंगे अवगत

Updated:
विज्ञापन

सहरसा में हड्डी रोग विशेषज्ञ आधुनिक चिकित्सा तकनीकों से करायेंगे अवगत

विज्ञापन

बिहार ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन का 52वां वार्षिक सम्मेलन बोआकॉन 2026 सहरसा में 13 से 15 फरवरी तक होगा आयोजन जुटेंगे देश के विभिन्न हिस्सों से हड्डी रोग विशेषज्ञ सहरसा. बिहार ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन का 52वां वार्षिक सम्मेलन बोआकॉन 2026 सहरसा के प्रेक्षा गृह में 13 से 15 फरवरी तक आयोजित किया जायेगा. इस प्रतिष्ठित शैक्षणिक सम्मेलन में देशभर से ऑर्थोपेडिक क्षेत्र के वरिष्ठ चिकित्सक, विशेषज्ञ, युवा डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी भाग लेंगे. सम्मेलन का उद्देश्य ऑर्थोपेडिक चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम शोध, आधुनिक तकनीकों और उपचार पद्धतियों पर विचार-विमर्श करना है. शनिवार को राइस मिल कैंपस स्थित होटल परदेसी कार्डो में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के आयोजन सचिव डॉ संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि बोआकॉन बिहार का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रतिष्ठित ऑर्थोपेडिक शैक्षणिक मंच है. जो हर वर्ष चिकित्सकों को अपने अनुभव साझा करने और नई जानकारियां प्राप्त करने का अवसर देता है. उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन के माध्यम से आधुनिक चिकित्सा तकनीकों, सर्जिकल इनोवेशन और ट्रॉमा के बेहतर प्रबंधन पर गहन चर्चा होगी. डॉ गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष बोआकॉन का आयोजन कोशी ऑर्थोपेडिक क्लब द्वारा किया जा रहा है. अब तक 400 से अधिक प्रतिनिधियों ने पंजीकरण करा लिया है. जिससे सम्मेलन की व्यापकता और महत्ता का अंदाजा लगाया जा सकता है. सम्मेलन में महाराष्ट्र, दिल्ली, कोलकाता, उड़ीसा से विशेषज्ञ चिकित्सक भाग लेंगे. सम्मेलन के दौरान आयोजित होने वाले वैज्ञानिक सत्रों में मुख्य व्याख्यान, पैनल चर्चा, शोध पत्र एवं पोस्टर प्रस्तुतियां शामिल रहेंगी. इसके साथ ही आर्थोस्कोपी, आर्थोप्लास्टी और ट्रॉमा मैनेजमेंट जैसे विषयों पर हैंड्स-ऑन वर्कशॉप और लाइव डेमॉन्स्ट्रेशन भी आयोजित किया जायेगा, जिससे युवा चिकित्सकों को व्यावहारिक प्रशिक्षण का लाभ मिलेगा. इस मौके पर ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन डॉ जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि बोआकॉन केवल एक शैक्षणिक सम्मेलन नहीं है, बल्कि यह आपसी संवाद, सहयोग और सामाजिक समन्वय का भी एक सशक्त मंच है, उन्होंने बताया कि शैक्षणिक कार्यक्रमों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया है. जिससे प्रतिभागियों को आपसी मेल-जोल का अवसर मिलेगा. प्रेस वार्ता में डॉ भुवन कुमार सिंह, डॉ सुशील कुमर गुप्ता, डॉ ठाकुर प्रसाद, डॉ वरूण कुमार, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार झा, डॉ मनोज कुमार साह, डॉ राजेश कुमार रंजन, डॉ ए कलाम, डॉ किशोर कुमार मधुप, डॉ गजेंद्र गुप्ता, डॉ बीएन भारती, डॉ विकास कुमार, डॉ पी के मधुकर, डॉ अजय कुमार कुंदन, डॉ अमित कुमार चौधरी सहित आयोजन समिति के सदस्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन