सिपाही भर्ती परीक्षा में एक मुन्ना भाई व एक कदाचार के आरोप में निष्कासित

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Aug 2024 6:21 PM

विज्ञापन

सिपाही भर्ती परीक्षा में एक मुन्ना भाई व एक कदाचार के आरोप में निष्कासित

विज्ञापन

जिला मुख्यालय के 11 केंद्रों पर शांतिपूर्ण सिपाही भर्ती परीक्षा आयोजित सहरसा . केंद्रीय चयन परिषद द्वारा बिहार पुलिस संगठन में सिपाही पद के लिए रविवार को जिला मुख्यालय के 11 केंद्रों पर कदाचार मुक्त शांतिपूर्ण परीक्षा आयोजित की गयी. परीक्षा के दौरान आरएम कॉलेज केंद्र पर जांच के दौरान एक मुन्ना भाई पकड़ा गया. बायोमेट्रिक मिलान में दूसरे की जगह परीक्षा देते पकडे़ जाने पर विधिवत सदर थाना को मुन्ना भाई सौंप दिया गया. वहीं मनोहर स्कूल परीक्षा केंद्र पर चोरी करते पकडे़ जाने पर एक परीक्षार्थी को निष्कासित कर दिया गया. जिसे पुलिस को सौंप दिया गया. परीक्षा जिला मुख्यालय के 11 परीक्षा केंद्र आरएम कॉलेज, एमएलटी कॉलेज, एकलव्या सेंट्रल स्कूल, जिला स्कूल, एसएनएसआरकेएस कॉलेज, मनोहर उच्च विद्यालय बैजनाथपुर, मनोहर उच्च विद्यालय सहरसा, एएनएस प्लस टू उच्च विद्यालय जेल कॉलनी, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, पीए मिश्रा कॉलेज, आरएमएम लॉ कॉलेज में एक पाली 12 बजे मध्याह्न से दो बजे अपराह्न तक आयोजित की गयी. परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए 11 जोनल दंडाधिकारी सह सामान्य प्रेक्षक, 29 स्टेटिक दंडाधिकारी सह प्रेक्षक, छह उड़नदस्ता दंडाधिकारी के अतिरिक्त पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी थी. परीक्षा केंद्रों पर फ्रिसकिंग कार्य को पूर्ण तत्परता से निष्पादित किया गया. केंद्रों पर जैमर क्रियाशील रहे. परीक्षा प्रारंभ होने के एक घंटा पहले 11 बजे पूर्वाह्न के बाद किसी भी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गयी. परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लू टूथ सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, व्हाइटनर, इरेसर, ब्लेड जैसी सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं दी गयी. परीक्षा की निगरानी सीसीटीवी के माध्यम से एवं वीडियोग्राफी की व्यवस्था भी की गयी. परीक्षा कार्य में प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं परीक्षा कार्य में संलग्न केंद्राधीक्षक एवं वीक्षक सतर्क एवं सक्रिय रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया. सभी स्तर के दंडाधिकारी अपने-अपने जोनल एवं गश्तिदल दंडाधिकारी भ्रमनशील रहकर विधि-व्यवस्था संधारण व कदाचार मुक्त परीक्षा का आयोजन सुनिश्चित कराते रहे. सभी परीक्षार्थियों का दो स्तर पर फ्रीसकिंग की गयी. किसी भी अवांछित सामग्री को परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं दी गयी. एक पाली में आयोजित परीक्षा में लगभग सात हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए. जानकारी देते सदर एसडीओ ने बताया कि जिला मुख्यालय के 11 केंद्रों पर एक पाली में कदाचार मुक्त शांतिपूर्ण परीक्षा संचालित हुई है. दो परीक्षा केंद्र पर कदाचार के आरोप में दो परीक्षार्थी निष्कासित किया गया है. उन्होंने कहा कि सात हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए हैं. निर्धारित समय पर परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों में पूरी जांच के बाद प्रवेश दिया गया. सभी केंद्रों पर कदाचार मुक्त शांतिपूर्ण परीक्षा संचालित की गयी. सांसद के अभिनंदन समारोह की सफलता पर जताया आभार सहरसा .मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद बिहार सरकार के पूर्व मंत्री दिनेश चंद्र यादव के अभिनंदन समारोह में अपने तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता के साथ जिलाध्यक्ष संत शाही सेवा संघ सह अध्यक्ष तांती पान चौपाल ब्रिगेड डॉ धनोज कुमार शामिल हुए. साथ ही अभिनंदन कार्यक्रम की सफलता के लिए सहरसा, मधेपुरा के सम्मानित जनता का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि अभिनंदन समारोह का भव्य आयोजन किया गया था. मौके पर डॉ अरुण कुमार, मनोज कुमार, चंद्र किशोर शर्मा, छोटेलाल शर्मा उर्फ मास्टर जी, शोभाकांत शर्मा, प्रमोद कुमार, कमल किशोर दास, हिमांशु, सरोज सादा, शनि सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन