फिर हुई ट्रांसफार्मर से तेल की चोरी

फिर हुई ट्रांसफार्मर से तेल की चोरी
सोनवर्षाराज. प्रखंड क्षेत्र के अगमा गांव में रामनाथ पासवान के खेत में लगे एग्रीकल्चर का ट्रांसफार्मर चोर द्वारा चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है. मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात्रि के समय एग्रीकल्चर के ट्रांसफार्मर से चोर द्वारा खोलकर तेल निकाल लिया गया. वहीं बक्सा को नीचे छोड़ दिया. सुबह ग्रामीण ने खेत देखने के क्रम में इसे देख विभाग को सूचना दी. वहीं ट्रांसफार्मर से तेल निकालना आम बात सी रह गयी है. ट्रांसफार्मर से तेल निकालने के क्रम में अतलखा कारु बाबा स्थान में विद्युत प्रवाह तार की चपेट में आने से चोर की मौत भी हो गयी थी. लेकिन चोरी की घटना कम होने के बजाय बढ़ गयी है.फोटो – सहरसा 06 – नीचे गिरा ट्रांसफार्मर का बक्सा
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










