उत्कृष्ट कार्य के लिए सीएलएफ, एमआरपी स्वास्थ्य, सीएनआरपी को किया गया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

एमआरपी स्वास्थ्य, सीएनआरपी को किया गया सम्मानित

विज्ञापन

मातृ शिशु स्वास्थ्य बढ़ावा को लेकर सम्मान समारोह का हुआ आयोजन सहरसा . जीविका कहरा कार्यालय में शनिवार को मातृ शिशु स्वास्थ्य को बढ़ावा देने को लेकर प्रखंड स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य के लिए सीएलएफ, एमआरपी स्वास्थ्य, सीएनआरपी को जीविका प्रखंड स्तर पर पारितोषिक व सम्मान प्रदान किया गया. बीपीएम जीविका कहरा विनोद कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रखंड के सभी 15 पंचायतों में आयोजित किया गया है व समूह ग्राम संगठन स्तर पर जीविका दीदियों को स्वास्थ पोषण के प्रति जागरूक किया गया है. आगे भी इस तरह के जागरूकता अभियान आयोजित किये जायेंगे. प्रबंधक रोजगार सह प्रखंड मेंटर राकेश कुमार रंजन ने बताया कि मातृ शिशु पोषण व स्वास्थ का कार्य करना किसी भी समाज में एक अलग उदाहरण है. सबसे पहले इसकी शुरुआत हमें अपने घर से ही करनी चाहिए. जिससे इसे हम बाहर एक उदाहरण के रूप में प्रस्तुत कर सकें. उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रखंड के तीनों सीएलएफ में अन्नपूर्णा सीएलएफ सुलिंदाबाद को पुरस्कृत किया गया. साथ ही प्रखंड में तीन एमआरपी एचएनएस में से अन्नदाता सीएलएफ की नेहा कुमारी को उत्कृष्ट कार्य के लिए पारितोषिक एवं सम्मान प्रदान किया गया. कार्यक्रम में बीपीएम विनोद कुमार, राकेश कुमार रंजन, माधव कुमार झा, कौशल कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, अनिल कुमार, पूनम कुमारी, वंदना कुमारी, अन्नू कुमारी, मिंटू कुमार, उज्जवल कुमार, निशा कुमारी, ज्योति कुमारी, संजय कुमार, सुमति कुमारी सहित अन्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन