दो बच्चों की मां अपने चचेरे भाई के साथ फरार

Updated:
विज्ञापन

बच्चे के नामांकन के बाद दोपहर वह जब अपने घर वापस लौटा तो खुले घर में कोई नहीं था

विज्ञापन

सोनवर्षाराज . प्रखंड क्षेत्र के बसनही थाना क्षेत्र के अतलखा गांव से रिश्ते में भाई-बहन लगने वाले युवक ने एक दो बच्चों की म���ं को घर से भगाकर रिश्तों को कलंकित कर दिया है. घटना के बाद फरार महिला के पति अतलखा गांव निवासी मनीष पोद्दार ने बसनहीं थाने में आवेदन देकर अपनी पत्नी पूजा देवी को बरामद करने की गुहार लगायह है. घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार 13 सितंबर की सुबह वह अपने छोटे पुत्र का नामांकन कराने मंगवार बाजार स्थित एक निजी विद्यालय गया हुआ था. जबकि बड़ा पुत्र अपने ननिहाल में था. बच्चे के नामांकन के बाद दोपहर वह जब अपने घर वापस लौटा तो खुले घर में कोई नहीं था. कमरे में जाने पर पता चला कि घर में रखा लाखों का जेवरात सहित सीएनजी ऑटो खरीदने के लिए रखा गया 3 लाख रुपए लेकर गायब थी. काफी खोजबीन के बाद पता चला कि सुपौल जिला के बलबा गांव वार्ड नंबर 7 निवासी सूर्यनारायण पोद्दार के पुत्र सोनु कुमार उसकी 33 वर्षीय पत्नी पूजा देवी को बहला फुसलाकर कर भगा ले गया. जो कि रिश्ते में पत्नी का चचेरा भाई था. बताते चलें कि अपने प्रेमी युवक के साथ फरार महिला की शादी 14 वर्ष पूर्व मनीष से हुई थी. दोनों के दो पुत्रों में बड़े पुत्र की आयु 10 वर्ष तो दूसरे की 7 वर्ष है. पत्नी के अपने मायके में रहने के दौरान इंस्टाग्राम पर सोनू पोद्दार के साथ उसका संपर्क हुआ था. दो महीना पूर्व भी वह सोनू के साथ फरार हो गयी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन