दस हजार से अधिक बच्चों ने परीक्षा में लिया भाग

Published by : Dipankar Shriwastaw Updated At : 22 Feb 2026 5:58 PM

विज्ञापन

दस हजार से अधिक बच्चों ने परीक्षा में लिया भाग

विज्ञापन

चिल्ड्रेन स्कूल्स एसोसिएशन, कोसी रेंज का 32वां मेधा परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न सहरसा . चिल्ड्रेन स्कूल्स एसोसिएशन, कोसी रेंज द्वारा रविवार को 32वीं मेधा परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया. इस परीक्षा में जिले से कुल 10 हजार आठ सौ छात्र-छात्रा सम्मलित हुई. परीक्षा के सफल एवं सुचारु संचालन को लेकर संघ पदाधिकारियों ने लगातार निगरानी की. परीक्षा जिला मुख्यालय के 17, सिमरी बख्तियारपुर के चार, बलवाहाट के दो, बैजनाथपुर के एक एवं सौरबाजार के एक केंद्र पर आयोजित की गयी. संघ द्वारा सभी परीक्षार्थियों को कदाचार मुक्त, शांतिपूर्ण व पारदर्शी परीक्षा का पूर्व आश्वासन दिया गया था, जिसे पूर्ण रूप से सुनिश्चित किया गया. सभी केंद्रों पर प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करते परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई. इस वर्ष आदर्श केंद्र के रूप में साउथ पॉइंट स्कूल को चयनित किया गया. जहां निदेशक राजीव कुमार की मौजूदगी में जिलाध्यक्ष सहित अन्य संगठन के पदाधिकारियों ने फीता काटकर परीक्षा का विधिवत शुभारंभ किया. मौके पर अध्यक्ष मनोज मनोहर, सचिव रमेश कुमार, परीक्षा नियंत्रक अनिल कुमार यादव के नेतृत्व में संपूर्ण आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. चिल्ड्रेन स्कूल्स एसोसिएशन कोसी रेंज ने 32वीं मेधा परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामना प्रेषित किया.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन