बंद सलुइस गेट खुलवाकर विधायक ने शुरू कराई जल निकासी, अधिकारियों को लगाई फटकार

Updated:
विज्ञापन

सलखुआ स्थित पूर्वी कोसी तटबंध पर बने सलुइस गेट का निरीक्षण करते विधायक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सहरसा में संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए विधायक संजय कुमार सिंह ने सलुइस गेट का औचक निरीक्षण किया. बंद फाटक खुलवाकर जल निकासी शुरू कराई गई, जिससे आसपास के क्षेत्रों में जलजमाव की आशंका टल गई.

विज्ञापन

सहरसा : कोसी क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे जलस्तर और संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय कुमार सिंह ने सोमवार को सलखुआ प्रखंड स्थित महत्वपूर्ण सलुइस गेट का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान सलुइस गेट का फाटक बंद मिला, जिससे आसपास के क्षेत्रों में जल निकासी बाधित हो रही थी और जलजमाव की आशंका बढ़ गई थी.

विज्ञापन

मौके पर खुलवाया बंद फाटक

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विधायक ने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तत्काल फाटक खोलने और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया. विधायक के हस्तक्षेप के बाद बंद पड़ा फाटक तुरंत खोल दिया गया, जिससे पानी की निकासी शुरू हो गई. इससे आसपास के गांवों में संभावित जलजमाव का खतरा काफी हद तक टल गया. त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और विधायक के प्रति आभार जताया.

बाढ़ को लेकर चौबीसों घंटे निगरानी का निर्देश

निरीक्षण के दौरान विधायक संजय कुमार सिंह ने कहा कि बाढ़ की स्थिति को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने अधिकारियों को सभी सलुइस गेट, तटबंधों और जल निकासी व्यवस्था की चौबीसों घंटे निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही कहा कि कहीं भी जल निकासी में बाधा उत्पन्न होने पर तत्काल कार्रवाई की जाए. इस दौरान लोजपा (रा) के नेता अरुण भारती भी मौजूद रहे. उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.

लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

विधायक ने निरीक्षण के दौरान मिली खामियों को गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट किया कि भविष्य में यदि इस प्रकार की लापरवाही दोबारा सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी. उन्होंने कहा कि बाढ़ जैसी संवेदनशील परिस्थिति में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन