पानी पीने नलका चलाया और चली गयी जान, 10 साल की बच्ची को लगा करंट, मामा भी झुलसे

विज्ञापन

बच्ची की फाईल फोटो Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सोनवर्षाराज के गढ़ अमृता गांव में बिजली करंट का कहर टूटा है, जहां पानी पीने नलका चलाने गई 10 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई. उसे बचाने दौड़े मामा भी गंभीर रूप से झुलस गए.

विज्ञापन

Saharsa Electric Shock Death: सोनवर्षाराज प्रखंड के गढ़ अमृता गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय बच्ची की जान चली गयी. पानी पीने के लिए नलका चलाने पहुंची बच्ची को नल में प्रवाहित बिजली के करंट ने अपनी चपेट में ले लिया. बच्ची गंभीर रूप से झुलस गयी और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. उसे बचाने के लिए दौड़े मामा भी करंट की चपेट में आकर झुलस गये. परिवार के एक अन्य सदस्य ने किसी तरह बिजली का तार खींचकर अलग किया, जिसके बाद दोनों को करंट से अलग किया जा सका. घटना के बाद गढ़ अमृता गांव में मातम पसरा हुआ है.

विज्ञापन

घटना बरैट पंचायत के वार्ड नंबर-1 स्थित गढ़ अमृता की है. मृत बच्ची की पहचान सलखुआ थाना क्षेत्र के करहड़ा वार्ड नंबर-3 निवासी अचंद्र यादव की 10 वर्षीय पुत्री बबली कुमारी के रूप में हुई है. बबली कुछ समय से अपनी ननिहाल गढ़ अमृता में नानी के घर रह रही थी.

नानी ने बकरी देखने भेजा, प्यास लगी तो नलका चलाने पहुंची

बताया गया कि मंगलवार को बबली की नानी ने उसे बकरी देखने के लिए भेजा था. इसी दौरान बच्ची को प्यास लगी. वह पानी पीने के लिए घर के पास लगे नलका को चलाने पहुंची. बच्ची को इस बात का अंदाजा नहीं था कि नलका में बिजली करंट प्रवाहित हो रहा है.

जैसे ही बबली ने नलका चलाया, वह करंट की चपेट में आ गयी. अचानक करंट लगने से बच्ची गंभीर रूप से झुलस गयी. आसपास मौजूद परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो वे उसे बचाने के लिए दौड़े.

बच्ची को बचाने पहुंचे मामा भी करंट की चपेट में आये

बबली को करंट लगा देख उसके मामा बब्लेश कुमार उसे बचाने के लिए पहुंचे. इस दौरान वे भी करंट की चपेट में आ गये और झुलस गये. स्थिति को देखते हुए परिवार के एक अन्य सदस्य ने किसी तरह बिजली के तार को खींचकर अलग किया. इसके बाद बबली और बब्लेश को करंट से अलग किया जा सका.

हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी. करंट की चपेट में आने से बबली की मौत हो चुकी थी. हादसे में उसके मामा बब्लेश कुमार को भी चोटें आयी हैं.

मोटर में गड़बड़ी से नल में प्रवाहित हो रहा था करंट

स्थानीय लोगों के अनुसार नलका में मोटर लगी हुई थी. बताया जाता है कि मोटर में बिजली के गड़बड़ी के कारण नलका में करंट प्रवाहित हो रहा था. इसी करंट की चपेट में आने से बच्ची की जान चली गयी.

घटना ने घर-परिवार के साथ पूरे गांव को झकझोर दिया है. जिस नलका से बच्ची पानी पीने गयी थी, वही उसके लिए जानलेवा साबित हुआ. हादसे के बाद ग्रामीणों में भी शोक का माहौल है.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलने के बाद बच्ची के पिता अचंद्र यादव गढ़ अमृता के लिए रवाना हो गये. वहीं, हादसे की सूचना मिलने पर सोनवर्षाराज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी लेते हुए मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.

पुलिस हादसे से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है. नलका में करंट कैसे प्रवाहित हुआ और विद्युत गड़बड़ी की स्थिति क्या थी, इसकी भी जानकारी जुटायी जा रही है.

Saharsa Electric Shock Death: नानी का रो-रोकर बुरा हाल

बबली की मौत की खबर सुनकर उसकी नानी का रो-रोकर बुरा हाल है. जिस बच्ची को उन्होंने बकरी देखने के लिए भेजा था, कुछ ही देर बाद उसकी मौत की खबर ने परिवार को सदमे में डाल दिया. आसपास की महिलाएं नानी को संभालने और ढांढस बंधाने का प्रयास करती रहीं.

बबली की मौत से गांव में भी शोक की लहर है. ग्रामीण इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध हैं. एक छोटी बच्ची की पानी पीने जैसी सामान्य जरूरत के दौरान करंट की चपेट में आने से मौत ने परिवार के साथ पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है.

फोटो -फाईल फोटो 8294 | Prabhat Khabar Network
विलाप करती नानी | Prabhat Khabar Network

Also Read: 'जो दलितों से टकराएगा...’ नारों के बीच पटना में प्रदर्शन, जेपी गोलंबर पर पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी

Also Read: टना में NIA की रेड के दौरान स्कूटी से मिले 20 लाख कैश, पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन