ePaper

सरायगढ़ से सहरसा के रास्ते 19 जुलाई से प्रतिदिन देवघर के लिए चलेगी मेला स्पेशल

Updated at : 15 Jul 2025 6:30 PM (IST)
विज्ञापन
सरायगढ़ से सहरसा के रास्ते 19 जुलाई से प्रतिदिन देवघर के लिए चलेगी मेला स्पेशल

सरायगढ़ से सहरसा के रास्ते 19 जुलाई से प्रतिदिन देवघर के लिए चलेगी मेला स्पेशल

विज्ञापन

11 अगस्त तक होगा परिचालन सहरसा. आगामी 19 जुलाई से सरायगढ़ से सहरसा के रास्ते देवघर तक श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा. 11 अगस्त तक प्रतिदिन मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा. रेलवे द्वारा समय सारणी की जारी कर दी गयी है. 05517 सरायगढ़-देवघर स्पेशल सरायगढ़ से रात्रि 11.30 में खुलकर सहरसा जंक्शन रात्रि 1:20 पर पहुंचेगी और 1:30 पर देवघर के लिए प्रस्थान करेगी. सिमरी बख्तियारपुर, कोपरिया, बदला घाट, मानसी, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर सभी स्टेशनों पर रुकते हुए सुबह 9:00 बजे देवघर पहुंचेगी. इस स्पेशल ट्रेन का 11 अगस्त तक परिचालन होगा. वापसी में 05518 बनकर देवघर से सुबह 9:20 पर खुलेगी. सभी स्टेशन पर रुकते हुए सहरसा जंक्शन रात्रि में 8:50 पर पहुंचेगी और 9:00 बजे सरायगढ़ के लिए खुलेगी. रात्रि 11:00 बजे सरायगढ़ पहुंचेगी. मेला स्पेशल का देवघर से सरायगढ़ के लिए 20 जुलाई से 12 अगस्त तक परिचालन होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन