नाग-पंचमी मेला को लेकर हुई बैठक

Updated:
विज्ञापन
नाग-पंचमी मेला को लेकर हुई बैठक

प्रखंड क्षेत्र के मैंना गांव स्थित प्रसिद्ध मां विषहरा भगवती मंदिर परिसर में लगने वाले नाग-पंचमी मेला को लेकर रविवार को मंदिर न्यास समिति की एक बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

सोनवर्षाराज. प्रखंड क्षेत्र के मैंना गांव स्थित प्रसिद्ध मां विषहरा भगवती मंदिर परिसर में लगने वाले नाग-पंचमी मेला को लेकर रविवार को मंदिर न्यास समिति की एक बैठक आयोजित की गयी. जिसमें मुख्य रूप से पूजा अर्चना को लेकर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शुद्ध पेयजल, शौचालय सहित मंदिर के रंग-रोगन व दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन को लेकर विचार विमर्श किया गया. बैठक में मेले के अवसर पर आगामी 29 एवं 30 जुलाई को दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम कराये जाने का निर्णय लिया गया. बैठक में मां विषहरा भगवती न्यास समिति के कोषाध्यक्ष चंद्रदेव यादव उर्फ पहलवान जी, कार्यकारी अध्यक्ष घनश्याम यादव, सचिव हिमांशु वर्मा, मां विषहरा नाट्य कला परिषद के अध्यक्ष आजाद कुमार, अशोक सेन, लक्ष्मी मुखिया, सुदर्शन यादव, विजेंद्र यादव, संजय यादव, पंकज साह, उमेश ठाकुर, बनारसी चौधरी, महेंद्र पासवान, सुलो राम सहित ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन