श्रद्धा और उत्साह के साथ मनायी गयी शहीद लाला लाजपत राय की जयंती

Published by : Dipankar Shriwastaw Updated At : 29 Jan 2026 6:24 PM

विज्ञापन

श्रद्धा और उत्साह के साथ मनायी गयी शहीद लाला लाजपत राय की जयंती

विज्ञापन

मध्य विद्यालय रैठी में मनायी गयी महान स्वतंत्रता सेनानी पंजाब केसरी की जयंती सलखुआ. कोसी तटबंध के अंदर प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय रैठी में बुधवार को महान स्वतंत्रता सेनानी पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की जयंती श्रद्धा और गरिमा के साथ मनायी गयी. कार्यक्रम का आयोजन बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष सह समन्वयक सुदर्शन कुमार गौतम के नेतृत्व में किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सह बीडीओ वीरेंद्र कुमार, विशिष्ट अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार यादव, भाकपा नेता ओम प्रकाश नारायण एवं चिरैया थाना के थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सहनी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. इस मौके पर मौजूद शिक्षकों, समाजसेवियों व अतिथियों ने लाला लाजपत राय के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया. सभा को संबोधित करते वक्ताओं ने कहा कि लाला लाजपत राय ने भारत की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी. उन्होंने आज़ादी के आंदोलन को एकता के सूत्र में पिरोकर जन-जागरण की महाज्वाला प्रज्ज्वलित की. पंजाब केसरी का अदम्य साहस, अखंड समर्पण और अटूट देशभक्ति भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की अमूल्य धरोहर है. वक्ताओं ने उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लेने की अपील की. भाकपा नेता ओम प्रकाश नारायण ने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह का प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित होना सराहनीय है. उन्होंने फरकिया क्षेत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि कभी यह इलाका हिंसा और हथियारों के लिए जाना जाता था, लेकिन अब समय बदला है. बंदूक बेचो, स्याही और कलम खरीदो जैसे नारे आज के समाज की नई सोच को दर्शाते हैं, क्योंकि बच्चे ही देश का भविष्य हैं. कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति, दहेज प्रथा एवं शराब जैसी कुरीतियों से होने वाले सामाजिक नुकसान पर आधारित नाट्य मंचन प्रस्तुत किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा और तालियों से उत्साहवर्धन किया. इस मौके पर अतिथियों को माला, अंगवस्त्र एवं पाग पहनाकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता सुदर्शन कुमार गौतम ने की, जबकि संचालन शिक्षक अशोक सिंह ने किया. कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक अरविंद गुप्ता, प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष राजीव रंजन, सचिव शिक्षक राजीव रंजन, मध्याह्न भोजन साधनसेवी विवेक कुमार, विकास भास्कर, सुमन कुमार, विलास कुमार, राजीव कृष्णा, दिलीप कुमार, राजेश रंजन, दिलीप पासवान, मिथिलेश पासवान, देवेंद्र कुमार, विक्रम कुमार, उदित कुमार, केसरी नंदन विक्रम कुमार, विजेता कुमारी, किरण कुमारी, सुधीर राम, सनोज कुमार, अशोक कुमार, केसरी कुमार, बबलू ठाकुर, अजीत कुमार, परमानंद कुमार, सरिता कुमारी, दिगंबर कुमार, राजेश जोशी, नवनीत कुमार, गुरुदेव शंकर, प्रमोद बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षिकाएं, समाजसेवी एवं गणमान्य मौजूद रहे.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन