संत कबीर के उपदेश आज भी समाज को सही दिशा दिखाने वाले

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उटेसरा पंचायत के मवि गौरी पिपरा के प्रांगण में मंगलवार की रात सरस्वती पूजा के अवसर पर आयोजित श्री कबीर लीला कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन फीता काटकर किया गया.

विज्ञापन

सरस्वती पूजा पर आयोजित श्री कबीर लीला का भव्य उद्घाटन सलखुआ. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उटेसरा पंचायत के मवि गौरी पिपरा के प्रांगण में मंगलवार की रात सरस्वती पूजा के अवसर पर आयोजित श्री कबीर लीला कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन फीता काटकर किया गया. उद्घाटन बीजेपी नेता सह सांसद प्रतिनिधि रितेश रंजन, प्रखंड प्रमुख सरिता संगम, उटेसरा पंचायत के मुखिया अनिल महंत, सरपंच सोनेलाल यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद प्रतिनिधि रितेश रंजन ने संत कबीर साहब के जीवन दर्शन, उनके विचारों तथा सामाजिक समरसता पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि संत कबीर के उपदेश आज भी समाज को सही दिशा दिखाने वाले हैं. ऐसे सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपरा, संस्कृति और सामाजिक एकता को और अधिक मजबूत करते हैं. उन्होंने आयोजन के सफल संचालन के लिए उटेसरा पंचायत के मुखिया अनिल महंत एवं आयोजन समिति के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं. कार्यक्रम के दौरान भक्ति और सामाजिक चेतना से ओत-प्रोत कबीर वाणी की प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया. बड़ी संख्या में ग्रामीणजन कार्यक्रम देखने पहुंचे और देर रात तक आयोजन का आनंद लिया. इस मौके पर संत कबीर लीला के संचालक अभय दास, उप सरपंच बलवीर यादव, उपमुखिया अर्जुन चौधरी, मोहन चौधरी, उमेश चौधरी, छबिलाल यादव, सुभाष चंद्रा, रौशन राज बादशाह, राजा साह, शंकर यादव, सुभलेस यादव सहित अनेक गणमान्य लोग एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन