महिषी विधायक ने विस में उठाया क्षेत्र के निर्माणाधीन सड़कों के रुके कार्य का मुद्दा

Updated:
विज्ञापन
महिषी विधायक ने विस में उठाया क्षेत्र के निर्माणाधीन सड़कों के रुके कार्य का मुद्दा

स्थानीय महिषी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ गौतम कृष्ण ने विधान सभा में क्षेत्र से संबंधित मामले को उठाया.

विज्ञापन

सहरसा. स्थानीय महिषी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ गौतम कृष्ण ने विधान सभा में क्षेत्र से संबंधित मामले को उठाया. उन्होंने मंत्री ग्रामीण कार्य विभाग अशोक चौधरी के समक्ष क्षेत्र के कुम्हरा लिलजा जर्जर पथ के पक्कीकरण को लेकर सवाल किया. उन्होंने कहा कि आम जनता को आवागमन में कठिनाई होती है एवं पथ का पक्कीकरण कराने की बात कही. मंत्री ने कहा कि नाबार्ड के तहत रोड नंबर 17 कुम्हरा मिडल स्कूल से साउथ जाने वाली रोड लिलजा के नाम से एकरारनामा किया गया था. संवेदक द्वारा कार्य पूर्ण नहीं करने के कारण एकरारनामा विखंडित कर दिया गया है. संवेदक के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है. विखंडन के बाद शेष बचे कार्यों की तकनीकी समीक्षा की जा रही है. समीक्षा के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी. वहीं उन्होंने पीएमजीएसवाई देवका बरूआही पथ को लेकर कहा कि इसका कार्य 15 मई 2021 से प्रारंभ होकर 14 नवंबर 2022 तक पूर्ण होना था, लेकिन कार्य आज तक पूर्ण नहीं किया गया है, जबकि ठेकेदार मेसर्स आलोक ओम साई को राशि का भुगतान किया गया है. कार्य में विलंब करने वाले पदाधिकारी एवं संवेदक पर जांच कराकर दोषी पर कार्रवाई की बात कही. मंत्री ने कहा कि यह सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत है, जिसमें संवेदक द्वारा 24 पुलियों का निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है एवं पांच उच्च स्तरीय पुल का निर्माण कार्य सुपर स्ट्रेचर तक पूर्ण है एवं एक पुल का निर्माण सब स्ट्रेचर तक किया गया है. संवेदक द्वारा किये गये कार्य के विरुद्ध भुगतान किया गया है. संवेदक द्वारा पथ का निर्माण कार्य लंबित रखने के कारण नोटिस निर्गत किया गया है. बचे हुए कार्यों की तकनीकी समीक्षा कर अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन