ePaper

थाना आने वाले फरियादियों व लोगों काे नियमित प्रविष्टि नहीं देने पर दी हिदायत

Updated at : 11 Jul 2025 6:20 PM (IST)
विज्ञापन
थाना आने वाले फरियादियों व लोगों काे नियमित प्रविष्टि नहीं देने पर दी हिदायत

थाना आने वाले फरियादियों व लोगों काे नियमित प्रविष्टि नहीं देने पर दी हिदायत

विज्ञापन

डीआईजी ने देर रात अचानक सदर थाना पहुंचकर किया निरीक्षण सहरसा. कोसी रेंज के डीआईजी ने गुरुवार की देर रात अचानक सदर थाना पहुंचकर निरीक्षण किया. उनके औचक निरीक्षण के दौरान सदर थाना में तैनात सभी पुलिस पदाधिकारी मौजूद मिले. जिसे मौके पर तैनात देख उन्होंने खुशी जाहिर की. फिर उन्होंने सदर थाना के पुलिस पदाधिकारी से गश्ती में गये पुलिस टीम की जानकारी हासिल की. साथ ही उनके द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गये थे. डीआईजी मनोज कुमार ने बताया कि सदर थाना का औचक निरीक्षण किया गया था. निरीक्षण के दौरान सदर थाना में नियुक्त पुलिस पदाधिकारी अपनी ड्यूटी पर मौजूद दिखे. वहीं सदर थाना गश्ती पुलिस टीम भी शहरी क्षेत्र के विभिन्न इलाके में गश्त कर रही थी. उन्होंने बताया कि यह रूटीन जांच थी. अपराध और अपराधिक घटनाओं पर देर रात पुलिस पदाधिकारी की कार्रवाई और गतिविधि पर नजर रखना आवश्यक रहती है. साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी पुलिस पदाधिकारी की सतर्कता और सजगता का निरीक्षण किया गया. वहीं आगंतुक पंजी पर थाना आने वाले फरियादियों व लोगों काे नियमित प्रविष्टि नहीं की गयी थी. जिसको लेकर हिदायत दी गयी. वहीं मौके पर सदर एसडीपीओ आलोक कुमार, सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार सहित थाना में नियुक्त पुलिस पदाधिकारी और कर्मी व पुलिस बल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन