सिलेंडर लीक होने से घर में लगी आग, जलकर राख

Updated:
विज्ञापन

सिलेंडर लीक होने से घर में लगी आग, जलकर राख

विज्ञापन

अमरपुर. थाना क्षेत्र के डटवाटी गांव में सिलेंडर लीक होने से एक घर में आग लग गयी. जानकारी के अनुसार डटवाटी गांव निवासी बिंदेश्वरी यादव के घर में गुरुवार की संध्या महिला गैस सिलेंडर पर चाय बना रही थी. इसी दौरान अचानक सिलेंडर की चिंगारी घर में रखा पुआल में पकड़ लिया. जब तक गृहस्वामी कुछ समझ पाते तब तक आग रौद्र रूप धारण कर पूरे घर को अपने आगोश में ले लिया. ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया. लेकिन आग बढ़ती चली गयी. ग्रामीणों ने घटना की जानकारी थाना में दिया. जानकारी मिलते ही थाना से अग्निशमन विभाग के कर्मी आलोक कुमार अग्निशमन वाहन लेकर घटना स्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया. मौके पर गृहस्वामी बिंदेश्वरी यादव ने बताया कि अगलगी कि घटना में घर में रखा अनाज, कपड़े, पुआल समेत 40 हजार की संपत्ति जलकर राख हो गया. फोटो :घटनास्थल पर उमड़ी ग्रामीणो की भीड़.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन