आग से घर सहित लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आग से घर सहित लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट

विज्ञापन

सोनवर्षाराज. थाना क्षेत्र के गाजीपैता गांव में सोमवार की अहले सुबह अज्ञात कारणों से लगी आग से एक परिवार का घर सहित लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया. मिली जानकारी के अनुसार विराटपुर पंचायत के गाजीपैता वार्ड 14 निवासी स्वर्गीय महेंद्र यादव की पत्नी गुलाब देवी के घर में सोमवार की अहले सुबह अज्ञात कारणो से अचानक आग लग गयी. हो-हल्ला के बाद आस पड़ोस के लोगो के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया गया. हालांकि तब तक पीड़ित परिवार का घर व दैनिक उपयोग का सामान सहित लाखो रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गयी. अगलगी की सूचना बाद मुखिया प्रतिनिधि मो हसीर उद्दीन, सांसद प्रतिनिधि रतन कुमार सिंह पीड़ित परिवार से मिल हरसंभव मदद का भरोसा दिलाते हुए अंचलाधिकारी से उचित मुआबजा प्रदान किये जाने की मांग की.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन