सभी कॉमन सर्विस केंद्र, वसुधा केंद्रों पर फॉर्मर रजिस्ट्री के पंजीकरण की सुविधा निशुल्क

Updated:
विज्ञापन

वसुधा केंद्रों पर फॉर्मर रजिस्ट्री के पंजीकरण की सुविधा निशुल्क

विज्ञापन

फॉर्मर रजिस्ट्री महाअभियान तृतीय चरण के सुचारु संचालन को लेकर डीएम ने की बैठक, दिया दिशा निर्देश सहरसा . जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने रविवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एग्रो स्टैक परियोजना के तहत सोमवार से छह फरवरी तक क्रियान्वित फॉर्मर रजिस्ट्री महाअभियान तृतीय चरण के सुचारु संचालन को लेकर की गयी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की. समीक्षा के क्रम में सभी प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारियों को आवंटित प्रखंड में इस अत्यंत महत्वपूर्ण महाअभियान के सतत पर्यवेक्षण, समीक्षा के लिए निर्देशित किया. साथ ही सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी एवं सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी को योजना में अपेक्षित उपलब्धि के लिए ठोस कार्रवाई का निर्देश दिया. कहा कि फॉर्मर रजिस्ट्री महाअभियान तृतीय चरण में पंजीकरण के लिए पंचायत के कृषि सलाहकार, कृषि समन्वयक, राजस्व कर्मचारी से पंजीकरण के लिए संपर्क करें. सभी कॉमन सर्विस केंद्र, वसुधा केंद्रों पर पंजीकरण की सुविधा निशुल्क है. कृषक स्वयं से भी अपना पंजीकरण कर सकते हैं. इसके लिए आवश्यक दस्तावेजों में आधार कार्ड, मोबाइल नंबर एवं स्वयं के नाम से जमाबंदी आवश्यक है.महाअभियान विषय में अधिक जानकारी के लिए प्रखंड कृषि पदाधिकारी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी से संपर्क किया जा सकता है. बैठक उप विकास आयुक्त गौरव कुमार, अपर समाहर्ता निशांत सहित अन्य संबंधित मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन