पुरानी पेंशन से 8वें वेतन आयोग तक, सहरसा में कर्मचारियों का बड़ा प्रदर्शन. मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

सहरसा - प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन करते संघ सदस्य
Saharsa News: सहरसा में बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने पुरानी पेंशन योजना की बहाली, संविदा कर्मियों के नियमितीकरण और आठवें वेतन आयोग की मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया. कर्मचारियों ने सरकार से लंबित मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की अपील की है.
सहरसा से विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट
Saharsa News: पुरानी पेंशन योजना की बहाली, संविदा कर्मियों के नियमितीकरण और आठवें वेतन आयोग की अनुशंसाएं लागू करने जैसी मांगों को लेकर सोमवार को सहरसा में बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने जोरदार प्रदर्शन किया. प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय के सामने जुटे कर्मचारियों ने सरकार से लंबित मांगों पर जल्द निर्णय लेने की अपील की और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित मांगपत्र आयुक्त को सौंपा.
प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि वर्षों से लंबित मांगों पर अब तक ठोस फैसला नहीं होने से कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है. उन्होंने सरकार से जल्द सकारात्मक पहल करने की मांग की.
आयुक्त कार्यालय के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के राज्य सामान्य परिषद की बैठक में लिए गए निर्णयों के तहत जिला शाखा के बैनर तले यह प्रदर्शन आयोजित किया गया. जिला मंत्री शरद कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कर्मचारी प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय पहुंचे और अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया.
इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम संबोधित मांगपत्र का संलेख प्रमंडलीय आयुक्त को सौंपा गया. कर्मचारियों ने कहा कि उनकी मांगें लंबे समय से लंबित हैं और अब इन पर शीघ्र निर्णय लिया जाना चाहिए.
इन मांगों को लेकर सरकार से की अपील
महासंघ ने मांगपत्र में पुरानी पेंशन योजना का लाभ सभी कर्मचारियों को देने की मांग उठाई. साथ ही संविदा, आउटसोर्स और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित करने तथा ऐसी व्यवस्था समाप्त करने की बात कही.
कर्मचारियों ने बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के साथ हुए समझौते के सभी बिंदुओं को लागू करने, सचिवालय की तर्ज पर जिला और अनुमंडल स्तर के कार्यालयों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने तथा नव नियुक्त राजस्व कर्मचारियों, अमीन, पंचायत सेवकों, लिपिकों और स्वास्थ्य विभाग की एएनएम को गृह जिला में पदस्थापित करने की मांग भी रखी.
इसे भी पढ़ें: बिना पटना जंक्शन गए पहुंचेंगे बिहारशरीफ, नेउरा-दनियावां नई रेल लाइन का काम पूरा
महंगाई भत्ता और आठवें वेतन आयोग का भी उठा मुद्दा
महासंघ ने सिंचाई विभाग के मौसमी और कमांड कर्मचारियों का रिक्त पदों पर समायोजन करने, लंबित महंगाई भत्ता और महंगाई राहत की सभी किस्तों का बकाया भुगतान करने तथा आठवें वेतन आयोग की अनुशंसाओं को जल्द लागू करने की भी मांग की.
कर्मचारियों का कहना था कि इन मांगों के पूरा होने से कर्मचारियों की सेवा शर्तों और कार्य व्यवस्था में सुधार होगा.
Saharsa News: बड़ी संख्या में कर्मचारी हुए शामिल
प्रदर्शन में महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह, उपाध्यक्ष ललित नारायण मिश्र, रमन कुमार, अभिषेक कुमार सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए. बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ, बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, शिक्षा अनुसचिवीय कर्मचारी संघ, कृषि कर्मचारी संघ, सिंचाई कर्मचारी संघ और चालक संघ के प्रतिनिधियों ने भी प्रदर्शन में भाग लिया.
महासंघ ने उम्मीद जताई कि सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करेगी और जल्द सकारात्मक निर्णय लेकर कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान करेगी.
Also Read: बिहार की 1.5 लाख छात्राओं को मिलेगा 50000 का तोहफा, जानें कब आएगा पैसा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratyush Prashant
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










