ePaper

सेवा पखवाड़ा के तहत दुर्गा पूजा पंडाल में लगा बिजली विभाग का सेल्फी प्वाईंट

Updated at : 30 Sep 2025 6:18 PM (IST)
विज्ञापन
सेवा पखवाड़ा के तहत दुर्गा पूजा पंडाल में लगा बिजली विभाग का सेल्फी प्वाईंट

सेवा पखवाड़ा के तहत दुर्गा पूजा पंडाल में लगा बिजली विभाग का सेल्फी प्वाईंट

विज्ञापन

लोगों को मिल रही विभागीय योजनाओं की भी जानकारी सहरसा . विद्युत आपूर्ति प्रमंडल सहरसा के लगभग एक लाख 55 हजार घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना का लाभ मिल रहा है. उन्हें यह लाभ मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के तहत मिल रहा है. जिन उपभोक्ताओं का बिजली बिल शून्य आ रहा है उसमे शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के घरेलू उपभोक्ता भी शामिल हैं. विद्युत कार्यपालक अभियंता अमित कुमार ने बताया कि सरकार की घोषणा के बाद से सभी तरह के घरेलू उपभोक्ताओं को जुलाई माह से 125 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ देना शुरू किया गया है. विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं की सुविधा एवं जागरूकता के उद्देश्य से 29 सितंबर से एक अक्तूबर तक 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना व साइबर ठगी को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. जिसके तहत सोमवार को विद्युत आपूर्ति प्रमंडल सहरसा के सभी 12 प्रशाखाओं में दुर्गा पूजा पंडालों एवं उत्सव स्थलों पर सेल्फी प्वाइंट, केएनओपी, सूचना स्टॉल व फ्लैक्स पोस्टरों के माध्यम से योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया. इसके अलावा पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के विषय में भी लोगों को जागरूक किया गया. विद्युत विभाग द्वारा सेवा पखवाड़ा के दौरान विभिन्न स्तरों पर शिविरों का आयोजन कर भी उपभोक्ताओं को मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के तहत मिल रही 125 यूनिट निशुल्क बिजली व बिजली से संबंधित सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है. उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ मिले एवं उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान हो, यह सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता है. कंपनी मुख्यालय द्वारा मिले निर्देशों के आलोक मे 26 सितंबर से 28 सितंबर तक सभी गांव, टोले एवं मोहल्लों में मोबाइल वैन व माइकिंग के माध्यम से जन-जागरूकता अभियान चलाया गया. साथ ही उपभोक्ताओं को विद्युत सुरक्षा, योजनाओं की जानकारीएवं साइबर ठगी से बचाव संबंधी संदेश भी दिये गये. 27 सितंबर को सभी जिला मुख्यालय एवं विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कार्यालयों में शिविर लगाये गये एवं 125 यूनिट निशुल्क बिजली वाले लगभग एक सौ उपभोक्ताओं को बिल वितरण किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन